फ़ॉलोअर

मंगलवार, 4 अक्टूबर 2022

शिमला शहर की जानी मानी हस्ती पवन कुमार(बंटी) और बालकृष्ण जी ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन: गौरव शर्मा

 शिमला शहर की जानी मानी हस्ती पवन कुमार(बंटी) और बालकृष्ण जी ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन: गौरव शर्मा





BHK NEWS HIMACHAL

आज आम आदमी पार्टी की नीतियों को देखते हुए आज शिमला में पवन कुमार बंटी ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा, बंटी जी इसे पहले कांग्रेस में लगभग 20 वर्षो तक सक्रिय राजनिति और विभिन्न पदों पर रहे। उनके साथ बालकृष्ण जी जो वन विभाग से रिटायर हुए है उन्होनें भी पार्टी की सदस्यता ली। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने उन्हें सदस्यता ग्रहण करवाई। गौरव शर्मा ने कहा की आम आदमी पार्टी प्रदेश की जनता के दिलों में घर करती जा रही है और केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेस लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। वहीं पवन कुमार बंटी ने कहा की कांग्रेस अब परिवार वाद में फसी हुई है और उन्हें जनता से कोई लेना देना नहीं है साथ ही उन्होंने कहा की आज शिमला की हालत बत से बतर हो गईं है सड़को के खस्ता हाल है, पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है पानी के लिए हाहाकार शिमला में आए दिनों रहती है जिसकी जिमेदार भाजपा सरकार है। बंटी ने कहा की शिमला शहर में लगभग एक हजार लोग उनके साथ जुड़े है और वो अब उनके कहने पर आम आदमी पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। बंटी ने कहा की देश को आज केजरीवाल जी की जरूरत है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें