श्री कोयला माता राजगढ़ में दुर्गा अष्टमी पर खूब बजा ढोल चिमटा
बीमारियों से बचाव के लिए किया जा रहा शतचंडी महायज्ञ।
प्रधान प्यारेलाल गुप्ता और पुरोहित योगराज शर्मा ने दी जानकारी।
BHK NEWS HIMACHAL
सुंदर नगर।
श्री कोयला माता राजगढ़ में चले शरद नवरात्रों के आठवें दिन दुर्गा अष्टमी की पावन बेला पर मंदिर परिसर में भक्त जनों ने ढोल चिमटा बजा कर माता की महिमा का खूब गुणगान किया। इस अवसर पर शतचंडी महायज्ञ में बैठे 9 पंडितों ने हवन यज्ञ के साथ कार्यक्रम का आगाज किया और मंदिर में श्रद्धालुओं की माता के दर्शन करने के लिए लंबी कतारें नजर आए तो दूसरी ओर दुर्गा अष्टमी के दिन लोग मंदिर में कन्या पूजन करते हुए और इस अवसर पर वहां पर आयोजित विशाल भंडारे में भी प्रसाद ग्रहण किया गया। मंदिर का दृश्य अद्भुत और अदृश्य होने के साथ ही अपने आप में अविस्मरणीय रहा। मंदिर कमेटी के प्रधान प्यारेलाल गुप्ता और मंदिर के पुरोहित योगराज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व में जो यह विभिन्न प्रकार की बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है उसकी रोकथाम सुख शांति समृद्धि और इलाके में आम जनता की बेहतरी के लिए शतचंडी महायज्ञ करवाया जा रहा है। जिसका समापन रामनवमी के दिन पूर्णाहुति के साथ किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें