फ़ॉलोअर

सोमवार, 3 अक्टूबर 2022

बीएसएल परियोजना, बीबीएमबी, सुन्‍दरनगर गांधी जयंती पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान


बीएसएल परियोजना, बीबीएमबी, सुन्‍दरनगर


गांधी जयंती पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान 

BHK NEWS HIMACHAL

महात्‍मा गांधी की 153वीं जयन्‍ती के अवसर पर बीएसएल परियोजना, बीबीएमबी, सुन्‍दरनगर के तत्‍वाधान में 2 अक्‍तूबर को प्रात: 9 बजे से 12 बजे तक एक विशेष स्‍वच्‍छता अभियान चलाया गया जिसमें परियोजना के अधिकारियो, कर्मचारियों और बीएसएल विद्यालयों के बच्‍चों ने बीबीएमबी कार्यालय परिसर एवं ने बीबीएमबी आवासीय कालोनी सुन्‍दरनगर में स्‍वच्‍छता हेतु श्रमदान किया । पूरे क्षेत्र को सैक्‍टरो में बांट कर प्रत्‍येक सैक्‍टर में अधिकारियो और कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई और इसी के अनुसार सभी ने उत्‍साहपूर्वक इस अभियान में भाग लिया व इसे सफल बनाया। परियोजना पर पूर्व में भी ऐसे सफल आयोजन किए गए हैं और भविष्‍य में भी इन्‍हें इसी प्रकार सफल बनाने के लिए परियोजना के सभी अधिकारी व कर्मचारी तत्‍पर हैं ।







कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें