फ़ॉलोअर

रविवार, 30 अक्टूबर 2022

विदेश महिला से चरस की खेप के साथ किया गिरफ्तार

 विदेश महिला से चरस की खेप के साथ किया गिरफ्तार 




BHK NEWS HIMACHAL

मण्डी ( प्रकाश चन्द शर्मा)मंडी जिला की औट पुलिस थाना के बाहर विदेश महिला से चरस की खेप सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को औट थाना की टीम ने थाने के बाहर नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी बीच भुंतर की तरफ मंडी आ रही निजी बस को चैकिंग के लिए रोका गया। बस में सवार रशिया की महिला के बैग की तलाशी ली तो उसमें चरस पाई गई, जिसका वजन 2 किलो 412 ग्राम निकला। 




इस मामले की पुष्टि करते हुए एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि रशिया के मास्को की 49 वर्षीय महिला को चरस के साथ पकड़ा गया है। आरोपी महिला बस में सवार होकर मंडी जा रही थी। मंडी के बाद महिला ने दिल्ली जाना था। विदेशी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें