फ़ॉलोअर

मंगलवार, 1 नवंबर 2022

*खेलो इंडिया वुशू वोमेन लीग श्रीनगर में।*


 *खेलो इंडिया वुशू वोमेन लीग श्रीनगर में।* 


BHK NEWS HIMACHAL

हिमाचल प्रदेश: खेलो इंडिया वुशू वोमेन लीग जोनल प्रतियोगिता का आयोजन श्रीनगर (जम्मू & कश्मीर) में किया जाएगा। इसकी जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से हिमाचल प्रदेश वुशू संघ के महासचिव, श्री पी. एन. आजाद ने दी।

उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया के तहत इसमे महिला लीग की प्रतियोगिता का आयोजन दिनाँक 04 से 07 नवम्बर तक श्रीनगर के एस के इंडोर स्टेडियम में होगी।



 *केवल महिला खिलाड़ियों की होगी भागेदारी:*

श्री पी एन आजाद ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सब- जूनियर,जूनियर और सिनियर वर्गों की महिला खिलाड़ी ही भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली , लद्दाख सहित मेजबान जम्मू एन्ड कश्मीर  के खिलाड़ी भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए संचालन समिति का गठन कर लिया गया है और सारी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। आज इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित  स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के प्रोजेक्ट अधिकारी श्री कृष्ण कुमार ने आयोजन समिति के सदस्यों को महिला लीग के आयोजन सम्बन्धी दिशा निर्देश दिए।

आयोजन समिति के श्री कुलदीप हांडू  ने बताया कि प्रतियोगिता का  उद्घाटन - दिनाँक 4 को दोपहर 3 बजे और समापन समारोह -दिनाँक 07 को शाम 2 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा।

इस अवसर पर सुहैल एहमद भारतीय वुशू संघ और समस्त भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों से आए प्रधान/ महासचिव उपस्थित थे। 

उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय एवम राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी सादिया तारिक,मुनाजा गाजी,कायफ़ा साह,हिना ,माड़िया,आईरा, अंसा, अलीजा साह आदि में इस महिला लीग को लेकर काफी उत्साह है।

 *इस खेलों इंडिया जोनल लीग में हिमाचल प्रदेश की महिला खिलाड़ी भी भाग लेने के लिए कल मंडी से रवाना होगी।* 

और जम्मू एन्ड कश्मीर के राज्यपाल महामहिम श्री मनोज कुमार सिन्हा ने इस लीग में भाग लेने वाली सभी महिला खिलाड़ियों के लिए अपनी  शुभकामनाएं दी।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें