भाजपा व आप को रिवालसर में लगा झटका दर्जनों कार्यकताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ प्रकाश चौधरी की जीत की राह को आसान
BHK NEWS HIMACHAL
यादविंदर (रिवालसर) : प्रकाश चौधरी की जीत की राह को आसान करते हुए
कांग्रेस कार्यकताओं ने आज फिर रिवालसर में भाजपा व आम आदमी पार्टी को जोर का झटका दिया है। रिवालसर में आयोजित कांग्रेस के एक कार्यक्रम में शामिल होते हुये
जीप यूनियन रिवालसर के उपाध्यक्ष दूनी चंद, प्रदेश आम आदमी पार्टी के सचिव तेज सिंह, मीडिया प्रभारी अजय सूर्या, शहीद सरवन कुमार गैस एजेंसी की मालिक कांता देवी व उनके सभी कर्मचारी वर्ग, भाजपा नेता भगत राम, हुक्म चंद, बरिष्ठ भाजपा नेता बली राम ठाकुर, रॉकी, मोहन लाल, सुरेंद्र कुमार, भूपेंद्र, डाहलू राम, भाजपा युवा नेता अशोक शर्मा, राजकुमार सहित दर्जनों
भाजपा व आम आदमी पार्टी के कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रकाश चौधरी को अपना समर्थन देते हुए कांग्रेस में अपनी आस्था जताई है।
कांग्रेस उम्मीदवार प्रकाश चौधरी ने इन सभी लोगों को हार पहनाते हुए इनका पार्टी में आने का स्वागत किया है। तथा भविष्य में उन्हें पूरा मान सम्मान देने का पूरा भरोसा दिया है। इस मौके पर
कांग्रेस नेता पदम् सिंह भाटिया, लाभ सिंह ठाकुर , पवन गुप्ता सहित कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस जनों ने एक स्वर में कहा है कि कांग्रेस बल्ह में बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है।
जिसे भाजपा अब नहीं रोक पाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें