हिमाचल प्रदेश के प्रथम पुरुष कत्थक स्नातकोत्तर श्री दिनेश गुप्ता व कथक नर्तक मनीष पाराशर को मिला गुरु शिष्य सम्मान l
BHK NEWS HIMACHAL
हिमाचल प्रदेश के प्रथम पुरुष कत्थक स्नातकोत्तर श्री दिनेश गुप्ता व मनीष पाराशर जी को हिमाचल प्रदेश की जानी-मानी संस्था भास्कर संगीत महाविद्यालय कुल्लू द्वारा कथक नृत्य के प्रचार व प्रसार हेतु गुरु शिष्य सम्मान से सम्मानित किया गया l यह सम्मान कुल्लू सूत्रधार संगीत अकैडमी में प्रदान किया गया l दिनेश गुप्ता जी ने कथक नृत्य के प्रचार व प्रसार हेतु कला क्षेत्र युवा मंडल की स्थापना भी की है, जिसमें लगभग 100 बच्चे हर वर्ष प्राचीन कला केंद्र चंडीगढ़ से नृत्य व संगीत की परीक्षाएं भी देते हैंl दिनेश गुप्ता जी हिमाचल प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में भी अपने शिष्य मनीष पराशर के साथ कई मनमोहक प्रस्तुतियां दे चुके हैं l आपको हिमालयन कल्चर हेरिटेज अवार्ड, महाराजा सर चंद्र प्रकाश अवार्ड, स्वामी विवेकानंद अवार्ड , हिमतरु अवार्ड , हिमाचल एक्सप्रेस अवार्ड, हिमाचल केसरी अवार्ड, हिमाचललोरी शान अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका हैl दिनेश गुप्ता जी हिमाचल प्रदेश के डीएवी पब्लिक स्कूल सुंदर नगर में नृत्य शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं और मनीष पाराशर जी दिनेश गुप्ता जी से कथक नृत्य की बारीकियों को बखूबी सीख रहे हैं l मनीष पराशर जी दिनेश गुप्ता जी के पहले गंडा बंद शिष्य हैंl दिनेश गुप्ता जी का जीवन नृत्य के लिए समर्पित है और उसी राह पर उनके शिष्य श्री मनीष पाराशर जी भी अग्रसर है l

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें