फ़ॉलोअर

शनिवार, 17 दिसंबर 2022

*भारतीय पत्रकार संघ(aij)के प्रदेश अध्यक्ष में छत्तीसगढ़ वासियों को दी 18 दिसंबर की शुभकामनाएं*

 *भारतीय पत्रकार संघ(aij)के प्रदेश अध्यक्ष  में छत्तीसगढ़ वासियों को दी 18 दिसंबर की शुभकामनाएं*





BHK NEWS HIMACHAL 


जांजगीर चांपा भारतीय पत्रकार संघ (aij) के प्रदेश अध्यक्ष जयकरण बंजारे ने पूरे छत्तीसगढ़ वासियों को 18 दिसंबर गुरु घासीदास जयंती की शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी के बताए मार्ग पर चलकर हम एक बेहतर समाज बना सकते हैं बाबा गुरु घासीदास ने हमें बुराइयों से दूर रहने और सत्य अहिंसा की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया है हम बाबा गुरु घासीदास के बताए मार्ग पर चलकर मानव मानव एक समान के संदेश को जन-जन तक पहुंचा कर उच्च नीच जात पात अमीर गरीब के खाई को मिटाते हुए एक बेहतर समाज स्थापित कर सकते हैं उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घासीदास अपने जीवन में हमेशा से ही सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर समाज को नई दिशा दिए हैं उन्हीं की बदौलत आज समाज बेहतर से बेहतर होते जा रहा है उन्होंने कहा कि हमें हमेशा बाबा गुरु घासीदास जी के बताएं सभी वचनों का अंतर्मन से स्मरण कर उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी के जन्म स्थल गिरौदपुरी धाम में विश्व का सबसे बड़ा जैतखाम स्थित है जो पूरे मानव समाज के लिए गर्व की बात है



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें