फ़ॉलोअर

शनिवार, 17 दिसंबर 2022

पेंशनर्स वेल्फेयर एसोसिएशन ने मनाया स्थापना दिवस

 पेंशनर्स वेल्फेयर एसोसिएशन ने मनाया  स्थापना दिवस




BHK NEWS HIMACHAL 

नेरचौक अजय सूर्या :- पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश द्वारा राज्य स्तरीय अखिल भारतीय पेंशनर दिवस शनिवार को जिला मंडी के नौलखा स्थित सिरदा कॉलेज के प्रांगण में  मनाया गया। पेंशनर्स के  इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिलों से 800 के लगभग पेंशनर्स में भाग लिया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आत्माराम शर्मा ने शिरकत की ।  आयोजक समिति द्वारा मुख्य  अतिथि को शाल व टोपी सहित समृती चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।  ज्योति  प्रज्वलन के पश्चात दिवंगत पेंशनर्स की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया । मंच संचालन करते हुए प्रदेश महासचिव हुकुम सिंह ठाकुर ने प्रदेश की नवगठित सरकार को बधाई देते हुए आशा की कि सरकार पेंशनर्स की समस्याओं का समय-समय पर समाधान करती रहेगी।  विभिन्न वक्ताओं  हरीश शर्मा, जगदीश, दिनेश ,बलवान कश्यप ,शेष राम ठाकुर, सेठ राम ठाकुर ,चेतराम जेके नड्डा, एनसी शर्मा, लेखराज राणा, कृष्ण स्वरूप, सुरेश ठाकुर, रोशन लाल कपूर, खेती राम शर्मा आदि ने अपने संबोधन में सरकार से अनुरोध किया कि सरकार पेंशनर्स की पेंशन संबंधी विसंगतियों को दूर करेगी और  चिकित्सा भत्ता चार सौ रूपये  से बढ़ाकर एक हजार  किया जाए। मुख्य अतिथि आत्माराम शर्मा ने विस्तार से जानकारी दी और सरकार को सहयोग का पूरा आश्वासन दिया इस अवसर पर पेंशनर्स एसोसिएशन के 70 पदाधिकारियों को शॉल व टोपी देखकर सम्मानित किया गया। जीवन पर्यंत किए कार्य के लिए मंडी के हरीश शर्मा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। जिस पर संगठन की और से उन्हें समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में एन आर ठाकुर , सूरज ठाकुर सहित सैकड़ों पदाधिकारियों ने भाग लिया।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें