ड्रिकुंग काग्यु मोनिस्ट्री रिवालसर के प्रमुख धर्मगुरू ओण्डु रिमपोछे का निधन
BHK NEWS HIMACHAL : बौद्ध धर्म की ड्रिकुंग काग्यु मोनिस्ट्री रिवालसर के प्रमुख धर्मगुरू ओण्डु रिमपोछे का निधन बीते 20 नवंबर को देहरादून में हुआ था जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को उ देहरादून में स्थित एक बौद्ध मठ में रखा था जिसे गुरुवार को रिवालसर लाया गया, और पार्थिव शरीर के साथ झील परिक्रमा लगाई जहां सैंकड़ो धर्म अनुयायियों ने उनके अंतिम दर्शन भी किए। अभी उनके पार्थिव शरीर को आगामी 7 जनवरी तक देश-विदेश में रह रहे इनके अनुयायिओं को अंतिम दर्शन के लिए रिवालसर स्थित बौद्ध मठ में रखा जाएगा
और 8 जनवरी को उनका अंतिम संस्कार ड्रिकुंग काग्यु मोनिस्ट्री रिवालसर के प्रांगण में किया जाएगा।
बी एच के न्यूज़ के लिए रिवालसर से अजय सूर्या की रिपोर्ट
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें