फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 16 दिसंबर 2022

ग्रामीण विकास बैंक ग्राम पंचायत कोटली के गांव हर्ट में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया

 ग्रामीण विकास बैंक ग्राम पंचायत कोटली के गांव हर्ट में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया 



BHK NEWS HIMACHAL 

कोटली मंडी अजय सूर्या :- हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक कोटली ने वित्तीय साक्षरता केंद्र मंडी द्वारा राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सौजन्य सेग्राम पंचायत कोटली के गांव हर्ट में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक समिति कोटली के सह-प्रवंधक संजीव कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि वित्तीय साक्षरता प्रत्येक व्यक्ति के वित्तीय विकास के लिए महत्वपूर्ण है। वित्तीय साक्षरता आपके वित्त, ऋण, निवेश और बचत के प्रबंधन का ज्ञान है। यह शिक्षा आपको सही निर्णय लेने में सक्षम बनाती है। वित्तीय साक्षरता बचत और निवेश की आदत को जन्म देती है, जो आपात स्थितियों से निपटने के लिए वित्तीय ताकत पैदा करती है। वित्तीय साक्षरता आपकी जीवनशैली में बाधा उत्पन्न किए बिना उन्हें व्यवस्थित रूप से प्राप्त करने में आपकी सहायता करती है। उन्होंने कहा कि वित्तीय साक्षरता में किसी देश की अर्थव्यवस्था को बड़े पैमाने पर प्रभावित करने की शक्ति होती है। उन्होंने कहा कि जब हम एक व्यक्ति को साक्षर करते है तो एक ही व्यक्ति साक्षर होता है परन्तु जब हम एक महिला को साक्षर करते है तो पूरा परिवार साक्षर होता है।  उन्होंने कहा के महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए सरकार ने बड़े कार्यक्रम चलाएं है जिसमें बैंक द्वारा चलाया जा रहा यह कार्यक्रम भी शामिल है। उन्होंने कहा के पैसे से पैसा बनाया जा सकता है यदि हम उसे सही तरीके और अपनी सूझबूझ से निवेश करें।  उन्होंने निवेश के विभिन्न तरीके भी बताये। उन्होंने कहा कि देश में जैसे जैसे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की संख्या बढ़ती जा रही है, धोखेबाजों द्वारा बैंक ग्राहकों के साथ होने वाले फ्रॉड की संख्या भी बढ़ती जा रही है।  रिजर्व बैंक के मुताबिक कोई भी बैंक या बैंक का अधिकारी फोन कर आपसे बैंक के कार्ड, आपकी जानकारियां, कार्ड के सीवीवी नंबर या ओटीपी की जानकारी नहीं मांगता.  अगर आपको कोई शख्स फोन कर किसी भी बहाने से जानकारियां मांगता है तो तुरंत मना करें और इसकी जानकारी अपने बैंक को  दें।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें