फ़ॉलोअर

मंगलवार, 20 दिसंबर 2022

महाविद्यालय में एनएसएस इकाई ने मनाया अंतरराष्ट्रीय एकजुटता दिवस, स्वर्गीय नायक भैरो सिंह राठौर को दी गई श्रद्धांजलि।

 


महाविद्यालय में एनएसएस इकाई ने मनाया अंतरराष्ट्रीय एकजुटता दिवस, स्वर्गीय नायक भैरो सिंह राठौर को दी गई श्रद्धांजलि।




BHK NEWS HIMACHAL 

उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र राजकीय महाविद्यालय संजौली में मंगलवार को ,1971 में हुए लोंगे वाला युद्ध  में अहम भूमिका निभाने वाले बीएसएफ के जवान भैरो सिंह राठौर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई । सबसे पहले प्राचार्य महोदय ने श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी डॉ कामायनी बिष्ट तथा उनके बाद सभी अध्यापकों ने श्रद्धांजलि दी। फिर एनएसएस के स्वयंसेवको ने दो मिनट का मौन धारण किया। इस में 50 स्वयंसेवकों ने भैरो सिंह के निधन पर शोक जताते हुए श्रद्धांजलि दी।



संजौली की एनएसएस इकाई के अध्यक्ष हर्ष ठाकुर , अध्यक्ष अवंतिका पामटा , उपाध्यक्ष अंजलि केवला ,इकाई सचिव मुकेश वर्मा और सोशल मीडिया प्रभारी विकास वर्मा ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने  बताया कि भैरो सिंह जी को  1971 में लोंगेवाला युद्ध के नायक माना  जाता  है। सन 1963 में ये बीएसएफ में भर्ती हुए थे और सन 1987 में रिटायर हो गए  थे ।

सांस लेने में दिक्कत होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां 19 दिसंबर 2022 को उनकी मृत्यु हो गई।

स्वयंसेवकों ने अंतरराष्ट्रीय एकजुटता दिवस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय भैरों सिंह राठौड़ जी एकजुटता के लिए भी प्रेरणा के स्रोत थे तथा यदि हमें किसी भी कार्य को सफल करना है तो मानवता तथा एकजुटता का होना अनिवार्य है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें