फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 6 जनवरी 2023

आंगनवाड़ी और मिड डे मील यूनियन ने सांसद प्रतिभा सिंह को भेजा ज्ञापन

 आंगनवाड़ी और मिड डे मील यूनियन ने सांसद प्रतिभा सिंह को भेजा ज्ञापन


BHK NEWS HIMACHAL 

मंडी:सीटू से सबंधित आंगनवाड़ी और मिड डे मील वर्करज यूनियन ने अपनी मांगों के बारे मंडी लोकसभा क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह को उनके निजि सचिव  सोनम नेगी के माध्यम से गांधी भवन मंडी स्थित कार्यालय में सौंपा।जिसका नेतृत्व आंगनवाड़ी यूनियन की ज़िला प्रधान हमिन्द्री शर्मा महासचिव सुमित्रा ठाकुर,सुदर्शना, बिमला,गोदावरी और मिड डे मील यूनियन के राज्य अध्यक्ष सतीश कुमार, संतोष कुमारी, गुरुबन्ति, रमेश कुमार, बक्शी राम, मैना देवी, गायत्री देवी,बबली आदि ने किया और सीटू के ज़िला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह महासचिव राजेश शर्मा और गुरुदास वर्मा और गोपेन्द्र शर्मा भी इस अवसर पर मौजूद रहे।यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि आज देश भर में आंगनबाड़ी, मिड डे मील और आशा यूनियनों ने अपने अपने सांसदों के माध्यम से केंद्र सरकार को माँगपत्र भेजे और केंद्र सरकार से न्यूनतम वेतन 26हज़ार रुपये करने, इन स्कीम वर्करों को सरकारी कर्मचारी घोषित करने, पेंशन सुविधा उपलब्ध कराने, ग्रेच्युटी और अन्य रिटायरमेंट लाभ देने की मांग की है।उन्होंने 45 वें श्रम सम्मेलन की सिफ़ारिशों को लागू करने की भी मांग की गई जिसमें इन सभी स्कीम वर्करों को मज़दूर घोषित करने का निर्णय लिया गया था लेकिन उसे केंद्र सरकार ने अभी तक लागू नहीं किया है।जिसके कारण इन लाखों महिला स्कीम वर्करों को न्यूनतम वेतन भी नहीं मिल रहा है।आंगनवाड़ी यूनियन ने नए पोषण ट्रैकर और नई शिक्षा नीति को रद्द करने की भी मांग की है और आंगनवाड़ी केंद्रों को ही प्री नर्सरी केंद्र घोषित करने की मांग की है।स्कूलों में दिए जा रहे दोपहर के भोजन के लिए बजट में बृद्धि की जाए और सभी स्कूलों में न्यूनतम दो दो मिड डे मील वरकरों की भर्ती की जाए तथा पच्चीस बच्चों की शर्त हटाई जाए।सीटू के ज़िला प्रधान भूपेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्धारा जो मज़दूर विरोधी श्रम कानूनों में बदलाव किए जा रहे हैं उन्हें तुरंत निरस्त किया जाये।उन्होंने प्रदेश में बनी नई सरकार से इन मज़दूर विरोधी सहिंताओं को लागू न करने की भी मांग की है।उन्होंने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है तो आगामी 5 अप्रैल को संसद मार्च आयोजित किया जाएगा जिसमें लाखों वर्करज भाग लेंगे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें