फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2023

एबीवीपी के 75 वर्ष पूरे होने पर मंडी में जिला सम्मेलन किया आयोजित

 एबीवीपी के 75 वर्ष पूरे होने पर मंडी में जिला सम्मेलन किया आयोजित 

BHK NEWS HIMACHAL 


लोकेशन:मंडी अजय सूर्या


एबीवीपी के 75 वर्ष पूरे होने पर एबीवीपी द्वारा प्रदेश के सभी जिला मंडी के संस्कृति सदन में एबीवीपी ने जिला सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें जिलेभर के कार्यकताओं ने भाग लिया इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि जंयत भारद्वाज और विशिष्ट अतिथि प्रदीप  ने शिरकत की सम्मेलन में काॅलेज और स्कूल में प्रथम आने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया और कार्यकताओं ने इस सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।छात्र संगठन ने शहर में शोभा यात्रा भी निकाली यह शोभा यात्रा संस्कृति सदन से इंदिरा मार्केट तक निकाली गई जिसमें कार्यकताओं ने खूब परिषद के पक्ष मे नारेबाजी की । वहीं इस सम्मेलन के बारे में इकाई उपाध्यक्षा भारती ठाकुर ने बताया कि सम्मेलन में छात्रो को प्रोत्साहित किया गया तथा छात्र हितों के लिए भविष्य में प्रस्ताव भी पारित किए ताकि छात्रों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। वहीं इसके इंदिरा मार्केट में भी परिषद के नेताओं ने छात्रों को संबोधित किया।


बाइर्ट-भारती ठाकुर,इकाई उपाध्यक्षा/एबीवीपी मंडी



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें