मंडी अजय सूर्या
शिवरात्री महोत्सव में इस बार भी आयोजित होंगी खेल प्रतियोगिताएं
खेल उपसमिति की अध्यक्ष शालिनी अग्निहोत्री ने की पत्रकार वार्ता
शिवरात्री महोत्सव में आयोजित होने वाली खेल गतिविधियों की दी जानकारी
इस बार बैडमिंटन, बाॅक्सिंग और किक बाॅक्सिंग भी करवाई जाएगी आयोजित
हर इवेंट के सफल आयोजन लिए गठित की गई है सब कमेटियां
बच्चों के लिए भी करवाईं जाएगी विभिन्न तरह की खेल गतिविधियां
BHK NEWS HIMACHAL
छोटी काशी मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्री महोत्सव 2023, 19 फरवरी से मनाया जा रहा है। इस महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा खेल गतिविधियों का आयोजन भी होता है जिसकी जानकारी आज खेल उपसमिति की अध्यक्ष शालिनी अग्निहोत्री ने पत्रकारों से सांझा की। इस बार कुष्ती, बाॅलीवाॅल, बास्केटबाॅल, कब्बडी, फुटबाॅल, हाॅकी के अलावा बैडमिंटन, बाॅक्सिंग और किक बाॅक्सिंग प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएगी।
छोटी काशी मंडी में 19 फरवरी से मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय शिवरात्री महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाली खेल गतिविधियों को लेकर भी खेल उपसमिति की अध्यक्ष व एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कदमताल शुरू कर दी है। आज पत्रकार वार्ता कर आयोजित होने वाल खेल प्रतियोगिताओं की रूपरेखा और अन्य जानकारी सांझा की। खेल उपसमिति की अध्यक्ष व पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मेले में खेल प्रतियोगिताओं के और बेहतर आयोजन पर बल दिया गया है। शिवरात्री महोत्सव में आयोजित की जाने वाली खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ 20 फरवरी को होगा। इस बार कुष्ती, बाॅलीवाॅल, बास्केटबाॅल, कब्बडी, फुटबाॅल, हाॅकी व रंगोली प्रतियोगिताओं के अलावा बैडमिंटन, बाॅक्सिंग और किक बाॅक्सिंग इन तीन प्रतियोगितओं को भी करवाया जाएगा। इसके साथ ही बच्चों के लिए भी विभिन्न तरह की खेल गतिविधियां करवाईं जाएगी। खेल उपसमिति की अध्यक्ष व एसपी मंडी ने बताया कि हर इवेट के लिए सब कमेटी बनाई गई है।
बाइर्ट.. शालिनी अग्निहोत्री/एसपी मंडी एंव खेल उपसमिति की अध्यक्ष
बता दे कि कुश्ती का आयोजन 23 से 25 तक किया जाएगा, छोटा पड्डल मैदान में बास्केट वाॅल प्रतियोगिता होगी जो संभवतः 16 से करवाई जाएगी, कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन 21 फरवरी से 24 फरवरी तक होगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें