फ़ॉलोअर

रविवार, 12 फ़रवरी 2023

उड़ता पंजाब बन रहा हिमाचल, दिन प्रतिदिन बढ़ते नशे से देश का भविष्य खतरे में - राणा द वाइपर

 उड़ता पंजाब बन रहा हिमाचल, दिन प्रतिदिन बढ़ते नशे से देश का भविष्य खतरे में - राणा द वाइपर



BHK NEWS HIMACHAL 

एक समय था जब पंजाब में नशा जैसे चिट्ठा बहुत ज़्यादा बढ़ चुका था और पंजाब को उड़ता पंजाब के नाम से जाना जाता था आज हिमाचल में हालात कुछ इस तरह हो रहे हैं कि हिमाचल उड़ता पंजाब की ओर जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के पहले घरेलू जिम के संस्थापक व पहले फिटनेस यूट्यूबर राणा द वाइपर लोगों को हमेशा से ही नशे के प्रति जागरूक करते आ रहे हैं। आज से दो वर्ष पहले उन्होंने नशा मुक्त फिट हिमाचल अभियान की शुरआत की थी। यह अभियान सोशल मीडिया के माध्यम से चला हुआ है जिसमें वह लोगों को जागरूक करते आ रहे हैं। आज के समय में नशे के माफिया दिन प्रतिदिन अपना पांव आगे बढ़ा रहे हैं इसे रोकना बहुत जरूरी है। इसका सीधा प्रभाव आज की युवा पीढ़ी जो कि हमारे इस देश का भविष्य है उन पर पड़ रहा है। यहां पर माता-पिता का भी फर्ज बनता है कि अपने बच्चों पर निगरानी रखें उनके रूम में जाएं उन्हें देखें कि उनका बच्चा क्या कर रहा है उनके मोबाइल फोन में देखें हर तरह की जानकारी हासिल करें। आज के समय में पुलिस प्रशासन भी अपना कार्य अच्छे से  निभा रही है और साथ ही साथ काफी सारी निजी संस्थाएं ,महिला मंडल, एन जीओ काफी सारे लोग इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं|समाज में बढ़ती हुई घरेलू हिंसा जैसे मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। जिससे ना ही हमारे समाज की महिला सुरक्षित है और ना ही आज का युवा वर्ग। उनका कहना है कि यदि हमें एक नशा मुक्त समाज चाहिए तो समाज के हर एक वर्ग के व्यक्ति को आगे आना पड़ेगा। वह चाहे कोई नेता हो ,महिला, पुरुष, युवा साथी सभी की भागीदारी इसमें शामिल होनी चाहिए। उन्होंने एक बात युवाओं के लिए कही है कि यदि नशा करना है जिंदगी में वह नशा कीजिए जो जिंदगी बनाए ,वह नशा नहीं जो जिंदगी बर्बाद करें।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें