विद्यार्थी परिषद की बौखलाहट साफ आ रही है नजर : एनएसयूआई
BHK NEWS HIMACHAL
महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय में एनएसयूआई और एबीवीपी के मध्य विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है । एक और जहां विद्यार्थी परिषद की ओर से एनएसयूआई पर कॉलेज का माहौल खराब करने का आरोप लगाया था वही एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने एनएसयूआई की वाल राइटिंग खराब करके कॉलेज का माहौल स्वयं खराब करने की कोशिश की । एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने दोपहर में कॉलेज कैंपस में एनएसयूआई की वाल राइटिंग पर काला रंग फेंका तथा उसके पश्चात वहां से भाग गए । इस पर एनएसयूआई भड़क गई है । एनएसयूआई के कैंपस महासचिव अनित जसवाल ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का यह कृत्य निंदनीय है । इस प्रकार के कृत्य किसी भी संगठन को सोभा नही देते । उन्होंने कहा कि एक ओर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता एनएसयूआई पर कॉलेज का माहौल खराब करने का झूठा आरोप लगा रहे हैं तथा दूसरी ओर स्वयं इस प्रकार के कृत्यों द्वारा महाविद्यालय का माहौल बिगाड़ रहे है । एनएसयूआई ने कॉलेज प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द महाविद्यालय प्रशासन द्वारा वॉल राइटिंग के विवाद पर संज्ञान लिया जाए तथा एक निष्पक्ष निर्णय दिया जाए ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें