प्राथमिक शिक्षक संघ सुन्दर नगर प्रथम समग्र शिक्षा अभियान के तहत करवाये जा रहे पाँच दिवशीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का विरोध करता है।
प्राथमिक शिक्षक संघ सुन्दर नगर प्रथम समग्र शिक्षा अभियान के तहत करवाये जा रहे पाँच दिवशीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का विरोध करता है। वार्षिक परीक्षा को केवल मात्र एक महिना शेष है तथा अध्यापकों को उच्चाधिकारियों द्वारा तुगलगी फरमानों द्वारा निपुण प्रशिक्षण में लगाया गया है । पाठशालाओं में पहले ही अध्यापकों की कमी है और जो अध्यापक पाठशालाओं में है उन्हें प्रशिक्षण कार्य में लगाना उचित नही है। 70% अध्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम मैं लगे हुए हैं जिससे बच्चों की पढ़ाई परीक्षा के समय बाधित हो रही है। अध्यापकों को कई प्रकार के ऑन लाइन कार्य भी थोपे जा रहे हैं जिसका प्राथमिक शिक्षक संघ विरोध करता है। प्राथमिक शिक्षक संघ सुन्दर नगर के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा वार्षिक परीक्षा के समय अध्यापकों का प्रशिक्षण करवाना सरासर गलत है। प्राथमिक शिक्षक पहले से प्रशिक्षित हैं और बार - बार उन्हें गैर शैक्षणिक कार्यां मै लगाना अनुचित है। अध्यक्ष ने विभाग से माँग की है कि शिक्षकों के खाली चल रहे पदों को जल्दी भरा जाए , प्रत्येक कलस्टर पर एक डाटा एन्टरी आपरेटर नियुक्ति की जाए एवं शिक्षकों को बार -2 गेर शैक्षणिक कार्यों में न लगाया जाए । बैठक में पूर्व अध्यक्ष नरेश ठाकुर ; वर्तमान अध्यक्ष प्रीतम ठाकुर मंजू भारद्वाज ' सुमन जम्बाल ' हेतराम शर्मा नवीन नड्डा सतपाल कालीदास सुरेन्द्र राकेश शर्मा प्रवीन कुमार यादव कमल राज राज धीमान नरेद्र कुमार मुख्य शिक्षक भिखम राम देवेन्द्र सैनी महासचिव ; जगदीश . लेखराज शर्मा ; दीपराज संजीव चन्देल ; विजय इत्यादि ने भाग लिया ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें