कृषि विभाग बल्ह द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत लोहारडी में किया गया
BHK NEWS HIMACHAL
सुंदर नगर।
कृषि विभाग बल्ह द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत लोहारडी में किया गया। जिसमें लगभग 60 महिलाओं ने भाग लिया कैंप में महिलाओं को प्राकृतिक खेती के बारे में जागरूक किया गया इस कैंप में मोटे अनाज और इसके उपयोगी गुणों के बारे में महिलाओं को जागरूक किया गया। इस कैंप में महिलाओं ने रासायनिक खाद के उपयोग से होने वाले नुकसान भी बताएं और महिलाओं को रसायनिक खाद में उपयोग न करने की भी शपथ ली। इस कैंप में सभी महिलाओं को कोदरे का बीज निशुल्क बांटा गया और साथ में मंडली धाम का भी आयोजन किया गया ।इस कैंप में पंचायत प्रधान रोशन लाल उर्फ बबलू प्रधान लाल सिंह पंचायत के सभी वार्ड सदस्य बीटीएम ललित कुमार एटीएम हिमाचली देवी पूनम कुमारी विमला देवी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें