भाजपा जिला सुंदरनगर की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित
BHK NEWS HIMACHAL
सुंदरनगर। भाजपा संगठनात्मक जिला सुंदरनगर ने कांग्रेस सरकार पर विधानसभा चुनाव में जनता को गुमराह कर झूठे वादे करने का आरोप लगाया है। कहा कि कांग्रेस ने जो 10 गारंटी जनता को दी थी अब उनसे पीछे हट गई है। दो माह के शासनकाल में सरकार अपना एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई है। शनिवार को आयोजित जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष हीरा लाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस मौके पर कहा गया कि दो माह में कांग्रेस सरकार एक भी नया विकास का कार्य आरंभ नहीं कर पाई है। जो विकास के कार्य पूर्व की भाजपा सरकार ने हिमाचल प्रदेश में आरंभ किए वह भी डिनोटीफाई कर दिए गए है। जो कांग्रेस की कथनी और करनी को दर्शाता है। सरकाघाट के विधायक दिलीप ठाकुर ने कहा कि सुख का नारा देने वाले सरकार विधायक निधि की किस्त जारी नहीं कर रही है वहीं दूसरी ओर उपायुक्तों को जिला में विकास के लिए दी जाने वाली राशि भी नहीं दी जा रही है। प्रदेश के विकास के लिए सरकार के पास पैसा नहीं है, लेकिन मंत्रियों व सीपीएस को सुविधाएं देने के नाम पर करोड़ों की राशि फिजूल में खर्च की जा रही है। जिला अध्यक्ष हीरा लाल ने कहा कि भाजपा कांग्रेस के झूठ का जनता के मध्य जाकर पर्दाफाश करेगी। इस मौके पर मोदी एप्प व सरल एप्प के बारे में भी सदस्यों को जानकारी दी गई। बैठक में मंडी संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री सुरेश शर्मा, सुंदरनगर जिला प्रभारी बोधराज,धर्मपुर से पूर्व प्रत्याशी रजत ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र पाल भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष प्रेम लाल सैनी, महामंत्री हुक्म चंद, जिला चुनाव प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आकाश सेन सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें