फ़ॉलोअर

शनिवार, 11 फ़रवरी 2023

सुंदरनगर स्थित अरोमा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में फ्रेशर पार्टी का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया।

 सुंदरनगर स्थित अरोमा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में फ्रेशर पार्टी का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया।



 BHK NEWS HIMACHAL 

सुंदरनगर स्थित अरोमा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में फ्रेशर पार्टी का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। इस मौके पर विधायक राकेश जम्वाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जबकि उनकी धर्मपत्नी मनु जम्वाल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रही। फ्रेशर पार्टी में नवांगतुक छात्राओं के लिए अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मुस्कान ठाकुर को मिस फ्रेशर, प्रीति को मिस पर्सनालिटी व तनु को मिस ईवनिंग चुना गया। विजेता प्रतिभागियों को मनु जम्वाल ने पुरस्कृत किया। कॉलेज के प्रबंध निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया इस मौके पर श्री विवेकानंद वेटरनरी संस्थान के प्रशिक्षु आशीष चौधरी को प्रदेश में प्रथम स्थान पाने पर और रिशव चौहान व श्रेया वर्मा को संस्थान में प्रथम व  द्वितीय स्थान पाने पर विधायक राकेश जम्वाल ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में कॉलेज की प्रबंधन समिति के चेयरमैन ओम प्रकाश नायक, प्रो. अनिल गुलेरिया व प्रशासक एवं प्रधानाचार्य जानवी ठाकुर भी मौजूद रही।







कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें