फ़ॉलोअर

मंगलवार, 7 फ़रवरी 2023

विश्वविद्यालय की वुशू टीम (लड़के/लड़कियों) सांसू इवेंट में भाग लेने के लिए चंडीगढ़ विश्वविद्यालय पहुंच गई

 विश्वविद्यालय की वुशू टीम (लड़के/लड़कियों) सांसू इवेंट में भाग लेने के लिए चंडीगढ़ विश्वविद्यालय पहुंच गई 




BHK NEWS HIMACHAL 

 पी. एन. आजाद, महासचिव, हिमाचल प्रदेश वुशू संघ ने यह जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश विश्वविद्यालय की वुशू टीम (लड़के/लड़कियों) सांसू इवेंट में भाग लेने के लिए चंडीगढ़ विश्वविद्यालय पहुंच गई है। यह प्रतियोगिता 7 फरवरी से 11फरवरी 2023 तक चण्डीगढ़ विश्वविधालय मे आयोजित होने जा रही है जिसमें पूरे भारतवर्ष से 81 विश्वविद्यालय से लगभग 1100 खिलाड़ी (महिला व पुरुष) भाग ले रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की टीम में 11 लड़के और 8 लड़कियां विश्विद्यालय का प्रतिनिधित्व कर रहे है साथ कोच निर्मल सिंह और अमृत कौर मैनेजर होंगे तथा हिमाचल प्रदेश की तरफ से रमेश कुमार, हेम राज और नरेश कुमार इस प्रतियोगिता में टेक्निकल ऑफिशियल की भूमिका निभाएंगे।

श्री पी. एन. आजाद ने प्रो. सत प्रकाश बंसल कुलपति, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, डा. ज्योति प्रकाश उप-कुलपति और प्रो.हरि सिंह निदेशक (खेल विभाग) हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को इस प्रतियोगिता में विश्विद्यालय की टीम का भाग लेने के लिए बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं  दी।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें