फ़ॉलोअर

मंगलवार, 7 फ़रवरी 2023

पहलवान जितेंद्र चौहान की जीवनी पर पुस्तक

 पहलवान जितेंद्र चौहान की जीवनी पर पुस्तक


BHK NEWS HIMACHAL 

यादविंदर कुमार (नेरचौक) :- महादेव में बुद्धिजीवियों की एक बैठक में निर्णय लिया गया कि छात्र गांव के मशहूर पहलवान जो कुश्ती के साथ बुस्सु और ग्रेपलिंग में भी पदक जीत चुके हैं उनकी जीवनी पर काम किया जाएगा । जिससे नव युवा खिलाड़ी प्रेरणा प्राप्त करेंगे और नशे से दूर रहकर समाज और राष्ट्र की उन्नति के लिए कार्य कर सकेंगे ।बैठक में बीएस चौहान ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद जितेंद्र चौहान ने सुंदर नगर और हिमाचल का नाम दूर-दूर तक प्रसिद्ध करवाया है ।उनकी जीवनी पर पुस्तक निकाली जानी अच्छा कदम है ।वीरेंद्र शेरडवाल ने कहा कि जितेंद्र पहलवान वूशु खिलाड़ी, ग्रेपलिंग चैंपियन होने के साथ एक उत्कृष्ट व्यक्ति हैं । जिनकी जीवनी पर काम करना समय की मांग है। संदेश चौहान ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें अपने खिलाड़ियों, अभिनेताओं, साहित्यकारों, कलाकारों, रंग कर्मियों पर भी पुस्तक प्रकाशन करना चाहिए जो लोग 60, 70 ,80 के दशक में अभिनय और निर्देशन ,नाटक और एकांकी स्थानीय स्तर पर भी करते रहे उन पर भी आलेख पुस्तिकाएं, पुस्तक लिखी जानी चाहिए ।इस अवसर पर खेम सिंह, पूर्णिमा सिंह ,नर्मदा शेरडवाल, धर्मेंद्र चौहान भी उपस्थित थे।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें