फ़ॉलोअर

गुरुवार, 23 फ़रवरी 2023

शिवरात्रि में देवलू नाटी प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखा रहे देवलू

 शिवरात्रि में देवलू नाटी प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखा रहे देवलू

BHK NEWS HIMACHAL 

लोकेशन: मंडी अजय सूर्या


मंडी महाशिवरात्रि मेले के अवसर पर संस्कृति सदन कागणीधार में बुधवार को देवता नाटी व बजंतरियों की वाद्य यंत्र प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्कृति सदन देव ध्वनियों से गूंज उठा। पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल-नगाड़े, शहनाई, रणसिंघा, घंटी, थाल और करनाल की मधुर ध्वनियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध किया।।  ये प्रतियोगिता भाषा एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से करवाई गई हैं। वहीं निर्णायक मंडल के सदस्य कुलदीप गुलेरिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अभी तक दो हजार देवलू भाग ले रहे हैं जिसमें 15 वर्ष से 80 वर्ष के देवलू इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं उन्होंने कहा कि अभी और भी देउलू आयेंगे और प्रतियोगीता में भाग लेंगे, उन्होंने बताया कि 24 तारीख को फाइनल होगा और जो विजय होगा उसमे प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार मेला कमेटी ने निश्चित किया गया है जिसमें प्रथम को 10 हजार, द्वितीय 8 हजार तथा तृतीय 6 हजार की राशि इनाम के रुप में दी जाएगी।



बाइट: कुलदीप गुलेरिया, निर्णायक मंडल, सदस्य



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें