फ़ॉलोअर

गुरुवार, 23 फ़रवरी 2023

उद्योगपतियों को राष्ट्रीय अप्रेंटिस्शिप के बारे में किया जागरूक

 उद्योगपतियों को राष्ट्रीय अप्रेंटिस्शिप के बारे में किया जागरूक 

BHK NEWS HIMACHAL 

लोकेशन: मंडी अजय सूर्या


भारत सरकार, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के अंतर्गत, क्षेत्रिय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता निदेशालय हिमाचल प्रदेश द्वारा हिमाचल प्रदेश के ज़िला मंडी में राष्ट्रीय अप्रेंटिस्शिप जागरूकता कार्याशाला का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों व सरकारी व ग़ैर सरकारी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को योजना के विभिन्न प्रावधानों व उससे मिलने वाले लाभों के बारे में जागरूक किया गया। इस कार्यशाला में विवेक चंदेल निदेशक तकनीकी शिक्षा व्यावसायिक तथा औद्योगिक प्रशिक्षण ने बतौर मुख्य अतिथि व इंजिनीयर शिवेंद्र ड़ोगर ने बतौर विशेष अतिथि तथा इंजिनीयर अंशुल भारद्वाज ने बतौर सम्मानित अतिथि शिरकत की। निदेशक विवेक चंदेल ने कहा कि कौशल को बढ़ावा देने के लिए विभाग प्रयासरत है और इस स्किल इंडिया अभियान को सफल बनाने के लिए उद्योगपतियों का अहम योगदान है। उन्होंने उद्योगों से भी भारतीय बाजार सहित विश्व के अन्य बाजारों की मांगों को पूरा करने का आहवाहन किया और कहा की अप्रेंटिसशिप योजना से इस तैयारी मे मदद मिलेगी। 


बाइट-विवेक चंदेल, निदेशक तकनीकी शिक्षा



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें