फ़ॉलोअर

गुरुवार, 23 फ़रवरी 2023

मिड डे मील कार्यकर्ता यूनियन (संबंधित सीटू) ने खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी को मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपा

  मिड डे मील कार्यकर्ता यूनियन (संबंधित सीटू) ने खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी को मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपा ।

BHK NEWS HIMACHAL 

गौरतलब है कि एमडीएम कार्यकर्ता का मानदेय बहुत ही कम है और साल में मात्र 10 महीने ही एमडीएम कार्यकर्ता को मानदेय मिलता है। दुर्भाग्य यह है कि यह मान देवी उन्हें समय पर नहीं मिल पाता है।3-3 महीने बाद एमडीएम कार्यकर्ता को मानदेय दिया जा रहा है। जिससे उन्हें अपने परिवार का गुजर बसर करने में दिक्कत आ रही है। इसलिए एमडीएम वर्कर्स यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष इंदर सिंह ने मांग की है कि एमडीएम वर्कर को हर महीने मानदेय दिया जाए ताकि एमडीएम वर्कर अपने परिवार का सही से गुजर बसर कर सकें ।दूसरा एमडीएम वर्कर यूनियन यह मांग करती है कि जिस विद्यालय में 25 से अधिक विद्यार्थी हो गए हैं वहां अतिरिक्त एमडीएम वर्कर की नियुक्ति की जाए क्योंकि जब स्कूलों में बच्चों की संख्या घट जाती है सरकार और प्रशासन एकदम एमडीएम वर्कर को हटा देती है। परंतु दूसरी तरफ जैसे ही बच्चों की संख्या बढ़ती है तो दो 2 वर्षों तक वर्कर की नियुक्ति नहीं की जाती है। पूरा काम का बोझ एक ही वर्कर पर पड़ता है ।इसलिए यूनियन मांग करती है कि शीघ्र अति शीघ्र जिन भी विद्यालयों में बच्चों की संख्या 25 से अधिक है वहाँ एक अन्य एमडीएम वर्कर की नियुक्ति की जाए ।साथ ही एमडीएम वर्कर यूनियन सरकार से मांग करती है कि एमडीएम वर्कर का मानदेय बढ़ाया जाए और उन्हें न्यूनतम मानदेय दिया जाए। यदि उनकी इन मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो 15 मार्च को एमडीएम वर्कर यूनियन बाली चौकी में प्रदर्शन करेगी जिसमें बाली चौकी क्षेत्र के सभी एमडीएम वर्कर भाग लेंगे ।प्रतिनिधिमंडल में एमडीएम वर्कर प्रदेशाध्यक्ष इंदर सिंह पूर्ण चंद जयचंद सहित नौजवान सभा जिला अध्यक्ष महेंद्र राणा भी उपस्थित थे ।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें