फ़ॉलोअर

रविवार, 5 फ़रवरी 2023

स्वर्गीय रामकुमार सिंह के परिवार पर जो दु:खो का पहाड़ खड़ा हो गया है

 द्रोणाचार्य उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज दोन, दरौली के शिक्षक स्वर्गीय रामकुमार सिंह की सड़क दुघर्टना में असामयिक निधन हो गया था, वह अपने परिवार के इकलौते नौकरी करने वाले व्यक्ति थे।


स्वर्गीय रामकुमार सिंह के परिवार पर जो दु:खो का पहाड़ खड़ा हो गया है




BHK NEWS HIMACHAL 

उक्त बात की जानकारी विश्वजीत सिंह'तोमर'स. जिला मूल्यांकन परिषद् सह अनुमंडल मीडिया प्रभारी महाराजगंज ने बताया की वह अपने पीछे पत्नी, 8 वर्ष की पुत्री, 6 वर्ष का पुत्र और एक नवजात शिशु को छोड़कर स्वर्ग सिधार गए।

   स्वर्गीय रामकुमार सिंह के परिवार पर जो दु:खो का पहाड़ खड़ा हो गया है और उनके न रहने के उपरांत परिवार का भविष्य अंधकारमय हो गया है, उस अधंकाररुपी बादल को छांटने में एक छोटी सी मदद बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ अनुमंडल इकाई महाराजगंज,सीवान के प्रयास से सम्मानित शिक्षकों के द्वारा 63850/- का FD उनकी पत्नी डिंपू कुमारी और पुत्री आर्या कुमारी के नाम से दिया गया तथा उनके खाते में 6000/- जमा किया गया। कुल 69850/- मात्र की सहायतार्थ राशि दी गई। इस मौके पर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ सीवान के जिला अध्यक्ष, बागेन्द्र नाथ पाठक, जिला सचिव ,वीरेन्द्र कुमार, अनुमंडल सचिव महाराजगंज, राजन कुमार रावत, जिला मूल्यांकन परिषद् सदस्य , विश्वजीत सिंह'तोमर' , अनुमंडल संयुक्त सचिव महाराजगंज शिवेंद्र विनोद कुशवाहा, अनुमंडल संयुक्त सचिव महाराजगंज प्रताप कुमार सिंह एवं प्रखण्ड सचिव भगवानपुर हाट वाल्मीकि पाण्डेय उपस्थित थे।

इस कार्य को मूर्त रूप देने में अनुमंडल उपाध्यक्ष मनीष कुमार मिश्रा का योगदान सराहनीय रहा।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें