राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कन्या सुंदरनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया
BHK NEWS HIMACHAL
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कन्या सुंदरनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का एकदिवसीय शिविर का आयोजन कियागया। कैंप में स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान श्री महेंद्र सिंह ठाकुर और उनके कार्यकारिणी के सदस्यों ने भी प्रोजेक्ट वर्क में अपना सहयोग किया। स्वयंसेवकों ने मिट्टी उठाकर सभी क्यारियों में डाली और नए पौधों का पौधारोपण भी किया साथ में जितनी भी क्यारियां हैं उन्हें संवारा। राष्ट्रीय सेवा कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सरस्वती देवी और अश्विनी गुलेरिया के द्वारा स्वयंसेवकों को कर्तव्य निष्ठा,ईमानदारी और स्वछता आदि गुणों को अपने जीवन में धारण करने के लिए स्वयसेकों को प्रेरित किया। प्रधानाचार्य महोदय श्रीमती चंपा ठाकुर ने स्वयमसेवकों की कड़ी मेहनत की सराहना की ,साथ ही स्कूल प्रबंधन समिति के सभी आये हुए सदस्यों का सहयोग के लिए धन्यवाद भी किया। रिफ्रेशमेंट में स्वयंसेवकों को चाय, समोसा व केला भी दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें