देव समागम मंडी दुसरी शोभा में सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने की अध्यक्षता
BHK NEWS HIMACHAL
लोकेशन:मंडी अजय सूर्या
अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की पारम्परिक दुसरी शोभा यात्रा (जलेव) की अध्यक्षता मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर की अगुवाई में राजमाधव राय मंदिर से पडल मैदान तक निकाली गई। जलेब में पुलिस जवानों और होम गार्ड जवानों की टुकड़ियो ने शोभा बढ़ाई इसके साथ मंडी जनपद के देवताओं ने भी पंरपरा अनुसार जलेब में भाग लिया। मुख्य संसदीय सचिव ने पैदल चलकर लोगों का अभिनंदन किया।इसके उपरांत मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने पडल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश सरकार ने मंडी की जनता की भावनाओं को समझते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल को सेरी मंच के लिए स्थानांतरित किया है। देव समाज को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से उनके रहने की व्यवस्था संस्कृति सदन कंगनीधार में की गई है। सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु द्वारा अहम फैसले जनहित में लिए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार हमेशा देव समाज के उत्थान में भागीदारी सुनिश्चित करती है जिसमें शिवरात्रि को काफी उत्साह से हम सभी मनाते हैं। उन्होंने मेले के सफल आयोजन को लेकर मेला कमेटी वह जिला प्रशासन सहित विधायक चंद्रशेखर का धन्यवाद किया।
बाइट-सुंदर सिंह ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें