संत निरंकारी मिशन ने प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत Development Action Group रिवालसर के सहयोग से रिवालसर झील को संवारा
BHK NEWS HIMACHAL
रिवालसर अजय सूर्या :-
संत निरंकारी मिशन द्वारा आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के पावन सान्निध्य में रविवार को अमृत परियोजना के अंतर्गत स्वच्छ जल स्वच्छ मन का शुभारम्भ बल्ह एसडीएम स्मरिता नेगी ने किया रिवालसर झील में जल स्त्रोतों के आसपास साफ़ सफाई का अभियान चलाया बता दें इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण तथा इसके बचाव हेतु अपनाई जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की योजना बनाना एवं उन्हें क्रियान्वित रूप देना है।यह परियोजना संपूर्ण भारतवर्ष के लगभग 1000 स्थानों के 730 शहरों, 27 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में विशाल रूप से आयोजित की मिशन के जोन नं 6 के जोनल इंचार्ज आर के अभिलाषी ने कहा कि बाबा हरदेव सिंह जी द्वारा समाज कल्याण हेतु जीवनपर्यन्त अनेक कार्य किये गये जिसमें स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान का आरम्भ प्रमुख है और उन्हीं की शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष संत निरंकारी मिशन द्वारा निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशन में 'अमृत परियोजना' का आयोजन किया गया उन्होंने बताया कि मिशन की 10 शाखाओं के 400 सेवादारों सहित रिवालसर की अन्य संस्थाओं के स्वयंसेवियों ने इस अभियान में भाग लिया और रिवालसर झील को संवारा उन्होंने कहा कि मिशन द्वारा जनहित के लिए ऐसे नेक कार्य किए जाते हैं।इसके साथ यह अभियान जोन के अन्य 4 स्थानो, जोगिंदरनगर,सलापड, सरकाघाट, मनिकर्ण पर भी आयोजित किया गया।
DAG प्रधान अजय कुमार शर्मा ने बताया कि इस सफाई अभियान में झील परिसर को 9 जोनों में बांटा गया था तथा यह आयोजन सफल रहा। उन्होंने संत निरंकारी मिशन के प्रमुख डॉक्टर रामकिशन अभिलाषी जी आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस सफाई अभियान के लिए रिवालसर झील को चुना। और आशा व्यक्त की भविष्य में भी आपका सहयोग इसी प्रकार मिलता रहेगा।
इस अभियान में DAG प्रधान अजय कुमार शर्मा, सचिव ओम प्रकाश, मुख्य सलाहकार D D शर्मा, चंचल शर्मा कोषाध्यक्ष DAG, व्यापार मंडल प्रधान नरेश कुमार शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष सलोचना देवी उपाध्यक्ष कमल गुप्ता, पवन ठाकुर प्रधान ग्राम पंचायत सरध्वार, ब्रिगेडियर टी एस ठाकुर पूर्व प्रधान निंगमापा मॉनेस्ट्री, प्रजापिता ब्रम्हाकुमारिज ईशवरीय विश्व विद्यालय रिवालसर के सदस्य, जिगर मॉनेस्ट्री के लामा, उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें