फ़ॉलोअर

शनिवार, 4 मार्च 2023

पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान में लगातार सफलता हासिल की जा रही

पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान में लगातार सफलता हासिल की जा रही 



BHK NEWS HIMACHAL 

 चंबा। चंबा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान में लगातार सफलता हासिल की जा रही है। इसी कड़ी में चंबा पुलिस की एक टीम ने शनिवार को नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति से 1 किलो 109 ग्राम चरस की खेप पकड़ने में सफलता हासिल की हुई है। पुलिस को यह सफलता उस समय मिली जब चंबा पुलिस की एक टीम ने कोटी पुल के समीप नाकाबंदी की हुई थी उसी दौरान रूप सिंह 30 वर्षीय को चेकिंग के लिए रोका गया तो आरोपी पुलिस को देखकर संदिग्ध हरकतें करने लगा पुलिस ने व्यक्ति की उन हरकतों को देखते हुए उसकी तलाशी शुरू कर दी। तलाशी के दौरान पाया गया कि आरोपी के पास उक्त चरस की खेप पाई गई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया आरोपी की पहचान रूप सिंह 30 वर्षीय गांव गोकुल वीपीओ देवी कोठी तहसील चौराहा चंबा के रूप में हुई है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सदर थाना चंबा में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी हुई है



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें