*राज्य स्तरीय नलबाड़ , और सुकेत देवता मेले में पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला ने सबको जमकर डांस करवाया*
BHK NEWS HIMACHAL
ज्योति सुन्दर नगर: राज्य स्तरीय नलबाड़ और सुकेत देवता मेला की तीसरी संध्या पंजाबी गायक कुलदीप बिल्ला के नाम रही । तीसरी संध्या के मुख्य अतिथि गोकुल बुटेल रहे जो कि मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल आई टी एड्वाइजर है उनका सुन्दर नगर के एस डी एम धर्मेश रामौत्रा ने स्वागत किया और गोकुल बुटेल ने दिप प्रज्वलित कर राज्य स्तरीय नलबाड़ और सुकेत देवता मेला की तीसरी संध्या का शुभारंभ किया। एस डी एम सुन्दर नगर धर्मेश रामौत्रा ने मुख्य अतिथि को टोपी शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सुन्दर नगर की शान रहे इंटरनेशनल बाक्सर आशीष चौधरी जिन्होंने 10 पदक जीत कर सुंदर नगर का नाम रोशन किया है उन्हें भी टोपी शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया वहां पर की गणमान्य लोग मौजूद थे पुर्व विधायक सोहन लाल और युथ कांग्रेस के जिला महासचिव निखिल ठाकुर भी मौजूद रहे कुलदीप बिल्ला ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर सबको झुमने कर वेवश कर दिया यहां तक कि एस डी एम भी अपने आप को रोक नहीं पाए और खुब डांस किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें