फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 24 मार्च 2023

देव सदन कुल्लू में दिव्यांगता पर आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया"

 "देव सदन कुल्लू में दिव्यांगता पर आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया" 


ज़िला कुल्लू के देवसदन में  जिला कुल्लू की सामाजिक संस्था साँफिया फाउंडेशन,चारु फाउंडेशन एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है । 


जिसके अन्तर्गत ज़िला कुल्लू में दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने बाले विभागों एवं समाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधिओं को दिव्याँग जनों के विकास के लिए कार्य करने सबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है । 


डॉ० श्रुति भारद्वाज,सुरेंद्र कुमार, एवं कमलेश धीमान नें संयुक्त रूप से बताया कि साँफिया फाउंडेशन,ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ज़रड एवं चारु फाउंडेशन के संयुक्त प्रयासों से इस प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम को दो भागों में बाँटा गया है जिसमें पहले दिन दिव्याँग बच्चों/वयस्कों के साथ काम करने बाले अधिकारियों,थेरेपिस्ट,विशेष शिक्षकों एवं समाजिक कार्यकर्ताओं को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जायेगा जिसका वहीं दूसरे दिन दिव्याँग बच्चों के अभिभावकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा । 


उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला को सफल बनाने के लिए दिवायंजन क्षेत्र से जुड़े महान व्यक्तित्व डॉक्टर हिमांशु दास , डॉक्टर नितिका और  डॉक्टर प्रियदर्शी को मुख्य स्त्रोत व्यक्तियों के रूप में दिव्यांगजनों से जुड़े विषयों पर रोशनी डालेंगे ।


वहीं इस मौके पर प्रशांत सरकेक (HAS) अतिरिक्त दंडाधिकारी ज़िला कुल्लू नें भी विशेष रूप से शिरकत कर उपस्थित प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र बाँटे व ओपन सत्र की अध्यक्षता भी की वहीं उन्होंने ज़िला कुल्लू में दिव्यांगता के क्षेत्र में हर संभव कार्य करने का आश्वासन भी दिया । 


इस अवसर पर ज़िला कल्याण अधिकारी समीर कुमार,डीपीओ डाइट श्री सुरेंद्र शर्मा,डाइट की तरफ़ से बीआरसीसी,बीईईओ,विशेष शिक्षक ,साँफिया फाउंडेशन एवं चारु फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं विभिन्न प्रतिभागी संस्थाओं के प्रतिभागी मौजूद रहे ।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें