फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 24 मार्च 2023

सदर उपमंडल की कोट पंचायत में क्षयरोग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 लोकेशन: मंडी अजय सूर्या 


सदर उपमंडल की कोट पंचायत में क्षयरोग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

BHK NEWS HIMACHAL 

समूचे प्रदेश में क्षयरोग पर कार्यकम आयोजित किए गए इसी कड़ी में मंडी सदर विधानसभा के कोटली ब्लाक की कोट पंचायत में क्षयरोग की जागरूकता पर कार्यकम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता सदर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी चंपा ठाकुर ने की।कोट पंचायत में स्वास्थ्य विभाग ने क्षयरोग के बारे में लोगों को जागरूक किया और लोगों को रोग से संबंधित जानकारियां दी।कार्यकम के दौरान चंपा ठाकुर ने स्वंय सहायता समूह,पोषण पखवाड़ा की प्रदर्शनियो का अवलोकन किया।इस दौरान खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शेखर कपूर ने भी इस मौके पर लोगों को क्षयरोग से जागरूक किया। वहीं चंपा ठाकुर ने कहा कि पहले इस बीमारी से लोग काफी सहमे रहते थे लेकिन जिस तरह ऐसे जागरूक कार्यकम आयोजित किए जाते हैं उनसे लोगों में जागरूकता आती है और लोग समय से अपने स्वास्थ्य की जांच करवाते हैं समय रहते बीमारी को हरा देते है चंपा ठाकुर ने कहा कि सरकार द्वारा ऐसे जागरूकता अभियान समय समय पर आयोजित होते रहते हैं जिससे जनता को सीधा स्वास्थ्य लाभ मिलता है उन्होंने कहा कि क्षयरोग से ग्रसित मरीजों को सरकार आर्थिक सहायता के साथ उनका इलाज निशुल्क करती है। उन्होंने कहा कि ब्लाक के इस कार्यकम विभाग व स्वंय सहायता समूहों की महिलाओं ने भी अपनी भूमिका अच्छे से निभाई है।


बाइट-चंपा ठाकुर, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी सदर



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें