फ़ॉलोअर

गुरुवार, 23 मार्च 2023

*शहीदों की याद में प्रदेश विश्वविद्यालय में किया गया रक्तदान शिविर* इंद्र सैन नेगी *एचपीयू में विद्यार्थी परिषद एवं सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन*

 *शहीदों की याद में प्रदेश विश्वविद्यालय में किया गया रक्तदान शिविर* इंद्र सैन नेगी


*एचपीयू में विद्यार्थी परिषद एवं सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन*


BHK NEWS HIMACHAL 

____________________


यादविंदर कुमार एबीवीपी एचपीयू इकाई मंत्री इंदर नेगी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय इकाई व सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर एचपीयू में किया एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन। 



उन्होंने बताया कि शहीदी दिवस पर आयोजित इस रक्तदान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि आचार्य हरीश जी, विशिष्ट अतिथि विजय प्रताप जी( उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री अभाविप्) व सुरेंद्र शर्मा जी (सचिव सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट) विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

आचार्य हरीश ने शहीदी दिवस पर भगत सिंह,राजगुरु व सुखदेव जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश सभी को दिया। 



इंद्र नेगी ने बताया कि भगत सिंह जी ने अपने छोटे से जीवन काल में भारत देश को एक बड़ा संदेश देने का काम किया है। देश की आजादी के लिए मात्र 23 वर्ष की आयु में उन्होंने फांसी के फंदे को चूम लिया। वर्तमान समय में कुछ ऐसे वामपंथी संगठन जिसने कभी  भगत सिंह जी के विचारों को नही माना।ऐसे माओ,लेनिन के विचार को मानने वाले आज भगत सिंह जी को अपना दिखाकर इस देश मे अपने वर्चस्व को बचाने मे लगा है। जिसने कभी  भगत सिंह जी को नही माना। 

उन्होंने कहा कि ऐसे विचार को इस देश से, समाज से उखाड़ फेंकने की जरूरत है जिनका विचार हमेशा देश के विरुद्ध रहा है। 



उन्होंने ने बताया कि 

हर वर्ष शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर विद्यार्थी परिषद रक्तदान शिविर का आयोजन करती आई है ।और इस वर्ष भी इस रक्तदान शिविर में 62 रक्त दाताओं ने बड़ी उत्साह के साथ रक्तदान जैसा महान कार्य किया। 


उन्होंने बताया कि विद्यार्थी परिषद व सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट हमेशा समाज के हर वर्ग के लिए काम करती आ रही है और निरंतर आगे भी समाज हित में काम करती रहेगी। साथ में उन्होंने समस्त छात्र समुदाय व समाज के हर वर्ग से आग्रह किया कि विद्यार्थी परिषद व सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा चलाए जाने वाले सभी गतिविधियों में साथ दे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें