फ़ॉलोअर

गुरुवार, 23 मार्च 2023

*शहीद -ए- आजम भगत सिंह राजगुरु सुखदेव को याद करते हुए प्रदेश भर में शहीदी दिवस मनाया गया।*

 *शहीद -ए- आजम भगत सिंह राजगुरु सुखदेव को याद करते हुए प्रदेश भर में  शहीदी दिवस मनाया गया।*



BHK NEWS HIMACHAL 

यादविंदर कुमार: आज दिनांक 23/03/2023 को एस एफ आई राज्य कमेटी के आह्वान पर 21 मार्च से लेकर 23 मार्च तक शहीद -ए- आजम भगत सिंह राजगुरु सुखदेव को याद करते हुए प्रदेश भर में  शहीदी दिवस मनाया गया।


एस एफ आई एक क्रांतिकारी छात्र संगठन होने के नाते शहीद क्रांतिकारियों को अपना आदर्श मानती है।  तीनों क्रांतिकारियों ने देश की  आजादी के लिए व साम्राज्यवादी ताकतों के खिलाफ़ लड़ते हुए  हंसते हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया था । और समाजवादी व्यवस्था का सपना देखा था । वह सपना देश के आजाद होने के बाबजूद आज भी अधूरा है।



एस एफ आई शहीदों के समाजवादी ,शोषण विहीन समाज, एकता, भाईचारे ,समानता सबको शिक्षा सबको काम वाली व्यवस्था स्थापित करने के सपनो को साकार करने की और अग्रसर है ।



इसके तहत एस एफ आई ने  प्रदेश भर में शहीदी दिवस मनाया और विभिन्न महाविद्यालयों व विश्वविद्यालय में अनेकों प्रकार की गतिवधियां की गई ।

इसमें मुख्यत 

   शिमला विश्वविद्यालय व प्रदेश के महाविद्यालयों  में रक्त दान शिविर लगाए गए।जिसमें प्रदेश भर में लगभग 982 रक्त दाताओं ने हिस्सा लिया । 


और विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों में सेमिनार का आयोजन किया गया ।

 जिसमें भगत सिंह के दृष्टिकोण , वह किस तरह की व्यवस्था स्थापित करना  चाहते थे।

 और आज के समय में आर्थिक और सामाजिक स्तिथि के ऊपर विस्तृत चर्चा की गई।


और विश्वविद्यालय व प्रदेश के महाविद्यालयों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया ।

जिसमे भगत सिंह की जीवनी और आज के समय में उनके विचारों के  महत्व को दर्शाया गया।

इन तमाम गतिविधियों के माध्यम से एस एफ आई ने तीन दिवसीय शहीदी दिवस मनाया और शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित की । 


और आने वाले समय में भी एस एफ आई क्रांतिकारी शहीदों के सपने को साकार करने की क्रांतिकारी लड़ाई अग्रिम पंक्ति में लड़ती रहेगी ।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें