फ़ॉलोअर

मंगलवार, 14 मार्च 2023

नौलखा में निक्का राम की भूमि अधिग्रहण तो हुआ पर मुआवजा नहीं मिला। प्रभावित निक्का राम बोले परिजनों से अनहोनी घटना घटित होने पर प्रशासन होगा जिम्मेदार।

 नौलखा में निक्का राम की भूमि अधिग्रहण तो हुआ पर मुआवजा नहीं मिला।


प्रभावित निक्का राम बोले परिजनों से अनहोनी घटना घटित होने पर प्रशासन होगा जिम्मेदार।



BHK NEWS HIMACHAL 

यादविंदर कुमार सुंदर नगर।


किरतपुर से लेकर डडोर तक फोरलेन निर्माण के दौरान आधारभूत ढांचे मुआवजा लेने के बावजूद भी नहीं हटाए गए हैं। जिसके चलते मंगलवार को प्रशासन ने पुलिस दलबल सहित एनएचएआई की टीम के साथ प्रक्रिया शुरू कर दी है। लेकिन इसी बीच में ऐसे भी मामले उजागर हुए हैं कि फोरलेन के निर्माण के लिए भूमि का अधिग्रहण लोगों का कर तो लिया गया है । लेकिन उन्हें आज दिन तक फोर लेन के नाम पर एक पैसा भी नहीं दिया गया है । जबकि इस संदर्भ में एनएचएआई ने ऐसे प्रभावित लोगों को नोटिस भी दिया है कि अगर जब तक ऐसे प्रभावित लोगों को पैसा नहीं मिल जाता। उनके मकान नहीं हटाए जाएंगे। लेकिन सुंदरनगर के नौलखा में निक्का राम का मकान बिना मुआवजा दिए ही कार्यवाही अमल में लाई जाने की तैयारियां प्रशासन ने कर ली है। इस बारे में निक्का राम ने कहा कि जब तक मकान की भूमि को अधिग्रहण किए जाने के बाबजूद राशि अदा नहीं की जाती है। तो प्रशासन और प्रबंधन किस नियम और कानून के तहत उनके मकान को हटाएगा। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ने कार्यवाही जबरन अमल में लाएगी। तो उनके परिवार के किसी भी सदस्य के साथ अगर कोई अनहोनी घटना घटित होती है । तो उसके लिए प्रशासन एनएचएआई पुलिस सीधे तौर पर जिम्मेदार होगा। उन्होंने कहा कि अभी भी उन्होंने 4 करोड ₹600000 की तकरीबन की राशि लेना बनती है और इस संदर्भ में लैंड एक्विजिशन अधिकारी की ओर से भी प्रशासन को आदेश दिए गए हैं । लेकिन बावजूद इसके आज दिन तक उक्त राशि नहीं दी गई है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें