लोकेशन:मंडी अजय सूर्या
मंडी शहर की सड़कों पर उतरे जे.बी.टी.व डी.एल.एड प्रशिक्षु
जिला उप निदेशक प्राथमिक शिक्षा विभाग कार्यालय तक निकाली रैली
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया ज्ञापन
जे.बी.टी. में बी.एड. डिग्री धारकों को शामिल ना करने की उठाई मांग
BHK NEWS HIMACHAL
पिछले कई दिनों से जे.बी.टी. बैच वाइज भर्ती में बी.एड. डिग्री धारकों को शामिल करने को लेकर जेबीटी प्रशिक्षु आंदोलनरत है। कक्षाओं का बहिरूकार करने के बाद अब जेबीटी प्रशिक्षु सड़कों पर उतर आए है। आज मंडी में प्रारंभिक जिला शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय तक जेबीटी/डी एल एड प्रशिक्षित बेरोजगार संघ
ने रोष रैली निकाली।
जे.बी.टी. बैच वाइज भर्ती में बी.एड. डिग्री धारकों को शामिल करने को लेकर जेबीटी, डी एल एड प्रशिक्षित बेरोजगार संघ जिला मण्डी सड़कों पर है। कक्षाओं का बहिष्कार करने और सोमवार को जिला कमेटी के प्रतिनिधित्व में छात्रों ने ज्ञापन पत्र शिक्षा मंत्री को भेजने के बाद आज प्रशिक्षुओं ने रोष रैली निकाली। जेबीटी बैच वाइस भर्ती के विरोध स्वरूप सेरी मंच से लेकर प्रारंभिक जिला शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय तक एक शांति पूर्ण रोष रैली निकाली व प्राथमिक शिक्षा जिला उपनिदेशक के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को ज्ञापन पत्र सौपा। जेबीटी, डी एल एड प्रशिक्षित बेरोजगार संघ के जिलाध्यक्ष सबीर खान ने कहा कि जेबीटी प्रशिक्षु कई दिनों से कक्षाओं का बहिष्कार कर रहे है। उन्होंने कहा कि ऊपर से यह मामला अभी सर्वाेच्च न्यायालय में विचाराधीन भी है जिसका परिणाम कभी भी आ सकता है। उन्होंने कहा कि जेबीटी/ डी एल एड के प्रशिक्षु ज्ञापन के माध्यम से मांग करते है कि जेबीटी बैच वाइस भर्ती में बी.एड. डिग्री धारकों को शामिल न किया जाए और पुराने आर एंड पी रूल्स पर आधारित ही भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाए।
बाइट....सबीर खान/जिला अध्यक्ष, जेबीटी/डी एल एड प्रशिक्षित बेरोजगार संघ
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें