राहुल गांधी के पक्ष में उतरे सोशल वर्कर प्रकाश चन्द शर्मा
BHK NEWS HIMACHAL
मण्डी, (गुलाब चन्द शर्मा)-: सोशल वर्कर प्रकाश चन्द शर्मा ने राहुल गांधी की सदस्यता को भंग करने के मामले को लेकर कहा कि आज भारत में केंद सरकार के इशारे पर आज फिर लोकतंत्र की हत्या हुई। सोशल वर्कर प्रकाश चन्द शर्मा ने कहा कि गुजरात सूरत कोर्ट ने गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को मोदी सरनेम पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में 2 साल की सजा सुनाई। हालांकि कुछ देर बाद ही कोर्ट ने राहुल गांधी को जमानत दी दे दी थी। इसके बाद कांग्रेस हाईकमान ने दिल्ली में बैठक की। इस बैठक में कांग्रेस ने शुक्रवार 24 मार्च को दिल्ली समेत तमाम राज्यों में विरोध प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। लेकिन अब तो हर रोज ही भारत देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। गरीबों का हक छीना जा रहा है और अमीर अमीर होता जा रहा है। सोशल वर्कर प्रकाश चन्द शर्मा ने कहा ये तो राहुल गांधी थे उनको कोई फर्क नहीं पड़ता है। वह सासंद हो या ना उनको से कोई नहीं रोक सकता है यह उनका अधिकार है भारत एक लोकतंत्र देेेेश है। वह इस देश के नागरिक है इनको बोलने से कोई नहीं रोक सकता है। राहुल गांधी देश के कानून का वह समान जानते है। जब भी राहुल गांधी ने आपने मुंह खोला देश हित के लिए तो केंद्र सरकार को तो दर्द होना लाजमी होता है। पहले भी बी जे पी सरकार के प्रधान मंत्री रहे चुके है। लेकिन उन्होंने तारीफ की है कांग्रेस के नेताओं की लेकिन इस बार हद हो गई कि काग्रेस के राहुल गांधी को आठ सालों के लिए चुनाव लडने के लिए रुक लगा दी और सासंद से भी निष्कासित कर दिया है। इसको कहते है लोक तंत्र की हत्या यह बोले सोशल वर्कर प्रकाश चन्द शर्मा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें