फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 24 मार्च 2023

राहुल गांधी को सजा मिलने पर जिला कांग्रेस निकली उतरी सड़कों पर

 लोकेशन: मंडी अजय सूर्या 


राहुल गांधी को सजा मिलने पर जिला कांग्रेस निकली उतरी सड़कों पर

BHK NEWS HIMACHAL 

सूरत के कोर्ट द्वारा मानहानि मामले को लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाने के बाद जमानत दी है जिसको लेकर कांग्रेस भाजपा पर हमलावर है।इसी कड़ी में जिला कांग्रेस ने मंडी में भाजपा व केंद्र सरकार के खिलाफ रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की।रैली के उपरांत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि विपक्ष के नेताओं को हर जगह राहुल गांधी नजर आता है जिस ढंग से राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक पदयात्रा की है उसे राहुल गांधी जमीन से जुड़े हुए नेता के रूप में उभरे हैं और पूरे देश में सौंदर्य पूर्ण माहौल बना हुआ है उसे भाजपा का नेता परेशान है कौल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार अडानी ग्रुप के खिलाफ क्यों नहीं संज्ञान लेती उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी हमेशा देश हित के लिए काम करते आ रहे हैं और उन कामों से भाजपा काफी दुखी हैं इसलिए भाजपा द्वारा ऐसे पैंतरे राहुल गांधी के खिलाफ निकाले जा रहे उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी के साथ कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता उनके साथ है ।


बाइट-कौल सिंह ठाकुर, वरिष्ठ नेता



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें