फ़ॉलोअर

रविवार, 5 मार्च 2023

बीएसएल परियोजना सुंदरनगर के मुख्य अभियंता बोले। डयूटी के दौरान ताश खेलने व शराब पीने के मामले की जांच में लापरवाही सहनीय नहीं जांच टीम में शामिल है बिजली बोर्ड से डेपुटेशन में बैठे अधिकारी मामले को रफादफा करने में जुटे संबंधित डिविजन के अधिकारी

 बीएसएल परियोजना सुंदरनगर के मुख्य अभियंता बोले।

डयूटी के दौरान ताश खेलने व शराब पीने के मामले की जांच में लापरवाही सहनीय नहीं

जांच टीम में शामिल है बिजली बोर्ड से डेपुटेशन में बैठे अधिकारी

मामले को रफादफा करने में जुटे संबंधित डिविजन के अधिकारी


BHK NEWS HIMACHAL 

यादविंदर कुमार सुंदरनगर

बीएसएल परियोजना के सलापड़ स्थित पेनस्टॉक एवं कर्मशाला में ड्यूटी दौरान

ताश खेलना और दारू पीने के मामले की कार्यवाही ठंडे बस्ते में पड़ गई है।

बीएसएल परियोजना के अधिकारी इस मामले में पर्दा डाले हुए हैं। जिसके चलते

बीएसएल परियोजना के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों में प्रबंधन के

अधिकारियों के ढुलमुल रवैए के चलते गलत संदेश जा रहा है। बीबीएमबी

प्रबंधन वर्ग ने इस मामले के लिए संबंधित विंग के अधिशासी अभियंता सहित

चार लोगों को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। लेकिन उक्त अधिकारी व

मुख्य अभियंता कार्यालय में बैठे उच्च पदउों पर आसीन अन्य अधिकारी भी

बिजली बोर्ड से बीएसएल परियोजना में डेपुटेशन पर तैनात होने की सूरत में

इस मामले की लीपापोती करने में जुटे हुए हैं और बीबीएमबी प्रबंधन की

आंखों में धूल झोंक कर नियमों को ताक पर रखकर गुनहगारों को पनाह दे रहे

हैं। वहीं दूसरी ओर इतना लंबा अरसा इस कृत्य को घटित हुए बीत चुका है।

लेकिन अभी तक बीएसएल परियोजना के मुख्य अभियंता सहित बीबीएमबी के चेयरमैन

और डिप्टी चीफ सहित एसई हेड क्वार्टर अपने आप को रिपोर्ट ना आने की सूरत

में अनभिज्ञ प्रतीत कर रहे हैं। बीबीएमबी की इंप्लाइज यूनियनों में भी इस

तरह के विभागीय अधिकारियों की लीपापोती किए जाने की सूरत में गहरा रोष

व्याप्त है और अगर समय रहते ऐसे कर्मचारियों को सबक नहीं सिखाया गया। तो

ड्यूटी के दौरान बीएसएल परियोजना के कार्यालयों में अन्य कर्मचारी भी इस

तरह के कृत्य को अंजाम देने से कतराएंगे नहीं और इससे सरेआम लॉ एंड ऑर्डर

की अवहेलना ड्यूटी के दौरान होती नजर आएगी। क्योंकि बिना बेरोकटोक के

जहां बीबीएमबी के चेयरमैन के द्वारा इस मामले की रिपोर्ट तलब की गई है।

लेकिन अधिकारियों ने आज दिन तक इस मामले की रिपोर्ट देना तो दूर कोई भी

कार्यवाही दल में अमल में नहीं लाई गई है। यहां तक की जांच अधिकारी फोन

तक उठाने से कतारने लगे। जिससे यह मसला अब जगजाहिर होकर रहा गया है और

बीएसएल परियोजना के अधिकारियों की संलिप्तता सरेआम उजागर होकर रह गई है।

उधर बीएसएल परियोजना के मुख्य अभियंता एसडी शर्मा से संपर्क करने पर

उन्होंने बताया कि इस मामले में विलंब क्यों किया जा रहा है। इस बारे में

संबंधित जांच अधिकारियों से जवाब तलबी की जाएगी और जो भी इस कृत्य को

गोलमाल करने में संलिप्त पाया गया। उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही अमल में

लाई जाएगी।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें