हिमाचल प्रदेश विश्वकर्मी विकास सभा प्रदेश समन्वय कार्यकारिणी की बैठक चाय महल सुंदर नगर में
BHK NEWS HIMACHAL
यादविंदर कुमार नेरचौक:- हिमाचल प्रदेश विश्वकर्मी विकास सभा प्रदेश समन्वय कार्यकारिणी की बैठक चाय महल सुंदर नगर में श्री एनआर चौहान चेयरमैन व संस्थापक सदस्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक मे प्रदेश कार्यकारिणी के मुख्य संगठन सचिव श्री चुनीलाल सकलानी, फाउंडर मेंबर श्री विशन दास भारद्वाज, फाउंडर मेंबर श्री पिषतु राम बिलासपुर, जिला इकाई बिलासपुर के प्रधान श्री सीताराम राठौर ,बिलासपुर इकाई के महामंत्री व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री कुलदीप कंबोज , जिला इकाई मंडी के प्रधान श्री चमन लाल धीमान, मुख्य संगठन सचिव श्री राजेंद्र सिंह माधवी,सुंदर नगर इकाई के प्रधान श्री रामलाल, महामंत्री श्री नागराज, नाचन इकाई के प्रधान श्री राजकुमार ,वित्त सचिव श्री इंदर सिंह , मुख्य संगठन सचिव श्री प्रेम सिंह, सदस्य श्री चमन लाल, वलह इकाई के प्रधान श्री महत राम ,महामंत्री श्री ठाकुर दास ,उपाध्यक्ष श्री कृष्ण सिंह सदस्य, श्री कुंदन लाल, श्री गुरबचन सिंह वरिष्ठ कार्यकारी सदस्य ,विष्णदास फाउंडर मेंबर , श्री हरि सिंह ,राज कुमार प्रधान नाचन , प्रेम सिंह सचिव , सुंदरनगर करतार सिंह बिलासपुर जयचंद नाचन ,सुरेंद्र कुमार नाचन, हरिसिंह नाचन तथा अन्य बहुत से गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। बैठक में 26 फरवरी 2023 को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लिए गऐ निर्णय पर विस्तार से चर्चा की गई ।बैठक में श्री चमन लाल धीमान कार्यकारी अध्यक्ष के त्यागपत्र पर विस्तार से चर्चा की गई ।सभी सभासदों ने त्यागपत्र को मंजूरी दी तथा नए कार्यकारी अध्यक्ष तथा कार्यकारिणी के चुनाव पर अपनी सहमति जताई । बैठक में सर्वसम्मति से श्री विशन दास भारद्वाज नाचन को कार्यकारी अध्यक्ष , श्री सीताराम राठौर बिलासपुर को उपाध्यक्ष, श्री आनंद सिंहचौहान को महामंत्री, श्री चुनीलाल सकलानी जी को वित्त सचिव व श्री कश्मीर सिंह बिलासपुर , कुलदीप सिंह कंबोज जुड़ता ब्लॉक,श्री कृष्ण कुमार वलह , परम देव रिटायर कानूनगो सुंदर नगर, श्री जयचंद नाचन ,देवकीनंदन बलह को सर्वसम्मति से सदस्य चुना गया। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश विश्व कर्मी विकास सभा प्रदेश कार्यकारिणी के संस्थापक सदस्य व समन्वय समिति के चेयरमैन श्री एन आर चौहान ने अपने वक्तव्य में दी ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें