फ़ॉलोअर

रविवार, 30 अप्रैल 2023

युपी बिहार नहीं व्यवस्था परिवर्तन वाली सुक्खू सरकार: लाल सिंह कौशल बोले सुक्खू की सरकार चंद महीने नहीं 20 साल तक करेगी जनता की सेवा विपक्ष नेता और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को लिया आड़े हाथ ट्रांसफर मामले में नाचन से भाजपा विधायक पर बोला जुबान हमला एक भी कर्मचारी बोल दे राजनीति से ले लुंगा सन्यास

 युपी बिहार नहीं व्यवस्था परिवर्तन वाली सुक्खू सरकार: लाल सिंह कौशल

बोले सुक्खू की सरकार चंद महीने नहीं 20 साल तक करेगी जनता की सेवा

विपक्ष नेता और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को लिया आड़े हाथ

ट्रांसफर मामले में नाचन से भाजपा विधायक पर बोला जुबान हमला

एक भी कर्मचारी बोल दे राजनीति से ले लुंगा सन्यास



BHK NEWS HIMACHAL यादविंदर कुमार सुंदरनगर।

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी

सरकार चंद महीनों की सरकार नहीं बल्कि 20 साल तक हिमाचल प्रदेश में

कांग्रेस पार्टी की सरकार सत्तासीन होगी और आम जनता की सेवा करेगी। यह

बात राज्य सहकारी बैंक सीमित के नवनियुक्त डायरेक्टर लाल सिंह कौशल ने

कही। नवनियुक्त डायरेक्टर की ताजपोशी के बाद यहां धनोटू शहीद राजेश चौहान

चौक में पहुंचने पर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। यहां पर

आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा के विपक्ष नेता जयराम

ठाकुर और नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल पर तीखा जवानी हमला बोलते

हुए कहा कि वह पहले अपने गिरेबान में झांके तब जाकर मुख्यमंत्री के ऊपर

टीका टिप्पणी करे। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश ही नहीं बल्कि देश भी

जानती है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में जो कारनामे किए थे और उन्हीं

कारनामों की वजह से उनको पद से हटाया गया था। लेकिन भाजपा को कोई भी

प्रदेशाध्यक्ष नहीं मिल रहा है और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने फिर से उनके

ऊपर प्रदेश अध्यक्ष के रूप में राजीव बिंदल को ठोक दिया है। उन्होंने कहा

कि विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर और प्रदेशाध्यक्ष सहित भाजपा के विधायक यह

ना भूलें की यह व्यवस्था परिवर्तन की सरकार है। जिसका नेतृत्व बतौर

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कर रहे हैं और सभी विधायक उनके विश्वास

में हैं और यह कोई यूपी या बिहार नहीं है। यह देवी देवताओं की भूमि है और

यहां पर प्रदेश की जनता का सेवा करने का मौका जमीन से जुड़े गरीब तबके के

युवा मुख्यमंत्री के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू को मिला है। उन्होंने

कहा कि जिस तरह से कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल की है। आने वाले

समय में महिलाओं को 1500 रुपए और बेरोजगारों को रोजगार देने की दिशा में

प्रदेश की सरकार धरातल पर काम करेगी और इस काम के बलबूते पर ही आगामी 20

साल तक प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में पार्टी सत्तासीन

रहेगी। उन्होंने कहा कि नाचन विस क्षेत्र से भाजपा के विधायक विनोइद

कुमार कहते हैं कि नाचन में ट्रांसफर माफिया सक्रिय है। उन्होंने जवाब

देते हुए कहा कि भाजपा के विधायक एक भी कर्मचारी को लेकर यहां आ जाए किसी

से भी ट्रांसफर के नाम पर 10 रूपए भी लिए होंगे। तो वह राजनीति से सन्यास

ले लेंगे। लेकिन भाजपा के विधायक को अपने गिरेबान झांकने और इस तरह की

बयानबाजी करने से बाज आने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि नाचन विस

क्षेत्र में सबको साथ में लेकर 2024 का चुनाव से पहले की अपेक्षा रिकार्ड

मतों से जीता जाएगा और जो भी कांग्रेस का प्रत्याशी लोकसभा चुनाव में

होगा। उसे जीत दर्ज करवाएंगे। इस मौके पर विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने

उन्हें गुर्ज, गुलदस्ते और फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।

हिप्र अनुसूचित जाति जनजाति सरकारी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री

दर्शन लाल, हिमाचल राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष

प्रेम ठाकुर, रमेश कुमार, सिद्धू राम भारद्वाज, पंडित अरूण प्रकाश आर्य,

नाचन से कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष केसरी लाल नाचन से युवा

कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष यादवेंद्र शर्मा, छात्र से पूर्व उपप्रधान रूप

लाल डोगरा सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि कांग्रेस पार्टी के

विभिन्न संगठनों के सदस्य और पदाधिकारी गण मौजूद रहे।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें