*राहुल गांधी के खिलाफ षड्यंत्र रच रही केंद्र सरकार,*
*मंडी जिला के सुंदरनगर में आयोजित प्रेसवार्ता में बोले प्रदेश पंचायती राज संगठन के सहसंयोजक हीरापाल सिंह ठाकुर*
*जनता के बीच 2024 के चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी उठाएगी मुद्दे।*
BHK NEWS HIMACHAL
यादविंदर कुमार सुंदर नगर: राहुल गांधी के खिलाफ केंद्र सरकार षड्यंत्र रच रही है। यह बात रविवार को मंडी जिला के सुंदरनगर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पंचायती राज संगठन के सह संयोजक हीरापाल ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी बहुत से सांसद ऐसे हैं जिनके खिलाफ कोर्ट द्वारा सजा सुनाई गई है। लेकिन ना उनसे आज तक बंगले खाली करवाए गए ना ही उनकी सदस्यता रद्द की गई। 2024 के चुनावों में राहुल गांधी विपक्ष के रूप में भाजपा के लिए एक बड़ा खतरा है उसके चलते राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा के बेवजह षड्यंत्र रच रही है। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी जनता के बीच में जाकर इन सभी मुद्दों को उठाएगी।
*आइए जानें क्या कह रहे हैं हीरापाल ठाकुर, सहसंयोजक प्रदेश पंचायती राज संगठन ।*

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें