संगठित कार्यकारिणी ने वन विभाग के कर्मचारियों को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
BHK NEWS HIMACHAL
यादविंदर कुमार सुंदर नगर : हिमाचल प्रदेश वन विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश बादल ने बताया कि वन विभाग के मिनिस्ट्रियल स्टाफ के संगठन ने छोटे से कार्यकाल में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किये हैं और उनकी अध्यक्षता में संगठित कार्यकारिणी ने वन विभाग के कर्मचारियों को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है| प्रकाश बादल ने सुन्दरनगर में आयोजित एक प्रेस वार्ता में बताया कि कुछ असंतुष्ट कार्यकर्ताओं द्वारा एक सप्ताह पूर्ण शिमला इकाई को तोड़ने के प्रयास से असंवैधानिक तरीके से खुद को शिमला इकाई का प्रधान घोषित करने की खबर की निंदा करते हुए बताया है कि शिमला इकाई का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से हुआ है, जिसमें नृपजीत सिंह को आठ मतों से हराकर प्रकाश बादल ने विजय हासिल की थी | इस प्रकार नृपजीत द्वारा खुद को माला पहनाकर शिमला इकाई का प्रधान घोषित करना निंदनीय है | प्रकाश बादल ने बताया कि जल्द ही वो इस मुद्दे को राज्य इकाई के समक्ष रखा जाएगा और इस बारे में राज्य इकाई कड़ा नोटिस लेगी | प्रकाश बादल ने बताया कि शिमला प्रकरण को लेकर जल्द ही राज्य इकाई का अधिवेशन बुलाया जाएगा | प्रकाश बादल ने ये भी बताया कि वन विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के कर्मचारियों को एकता के सूत्र में पिरोने के उद्देश्य से अप्रैल माह में प्रदेश व्यापी अभियान छेड़ा जाएगा, जिसमें वे खुद वन विभाग के समस्त कार्यलयों में जाएंगे और कर्मचारियों को जागरूक करेंगे | प्रकाश बादल ने बताया कि प्रदेश वन विभाग के कर्मचारी उन्हें प्रदेश भर से फोन के माध्यम से अपना समर्थन ज़ाहिर कर रहे हैं | उन्होंने वन विभाग की समस्त इकाईयों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि जिस प्रकार वन विभाग की इकाईयों ने शिमला प्रकरण पर प्रैस नोट के माध्यम से निंदा की है वह सराहनीय है और वो इसके लिए प्रदेश प्रदेश वन विभाग की समस्त इकाईयों का धन्यवाद करते हैं |
इस उपलक्ष्य पर वन विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के राज्य महासचिव रजनीश ठाकुर ने कुछ निजी स्वार्थ के लिए संगठन का इस्तेमाल कर रहे नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रकाश बादल को लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव के माध्यम से शिमला इकाई का अध्यक्ष चुना गया है| पंद्रह बीस लोगों द्वारा चार फूल मालाएं पहनाकर खुद को एसोसिएशन का नुमाइंदा बताना न केवल निंदनीय है बल्कि असंवैधानिक भी है | रजनीश ने बताया कि प्रकाश बादल ने नृपजीत सिंह हो चुनाव के माध्यम से शिमला इकाई के प्रधान पद से गत वर्ष जुलाई में हराया है और वो वन विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का इस्तेमाल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ में बैकडोर एंट्री करना चाहते हैं, जिसे संगठन पूरा होने नहीं देगा | रजनीश ने बताया कि वन विभाग के समस्त कर्मचारी प्रकाश बादल के नेतृत्व में एक जुट हैं और तीन साल का कार्यकाल पूरा करेंगे | प्रैस वार्ता में हिमाचल प्रदेश वन विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के राज्य उपाध्यक्ष संजीव ठाकुर भी उपस्थित रहे |
-----------------------------
प्रदीप ठाकुर को बताया अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष का सशक्त दावेदार
---------------------------------------------------------------------------------
वन विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के राज्याध्यक्ष प्रकाश बादल ने सुंदरनगर में एक प्रैस वार्ता के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि उनकी नज़र में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का अध्यक्ष लोकतांत्रिक तरीके से और जनाधार के आधार पर चुना जाना चाहिए | प्रकाश बादल ने अपने बयान में बताया कि ओ पी एस के मुद्दे पर कर्मचारियों को एक सूत्र में पिरोने की सफलता प्राप्त करने वाले प्रदीप ठाकुर एकमात्र ऐसे नेता हैं जिनके साथ लाखों कर्मचारी एकजुट होकर खड़े हैं | प्रकाश बादल ने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार को ओ पी एस लागू करने के फैसले के समर्थन में प्रदीप ठाकुर ने नई सरकार के गठन में अहम् भूमिका निभाई है और प्रदीप की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने एक जुट होकर कांग्रेस के हाथ सत्ता सौंपने में अहम भूमिका अदा की है|, ऐसे में प्रदीप ठाकुर उनकी नज़रों में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्याध्यक्ष के सशक्त दावेदार हैं | उन्होंने बताया कि अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का अध्यक्ष कौन होगा इसका खुलासा आने वाला समय जल्द करेगा |

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें