रिवालसर के प्रशिद्ध बैशाखी मेले को सफल बनाने के लिए बैठक का आयोजन
BHK NEWS HIMACHAL
रिवालसर मंडी अजय सूर्या :- बैसाख सक्रांति को त्रिवेणी धर्म स्थल रिवालसर में आयोजित होने वाले चार दिवसीय बैसाखी मेले के आयोजन को लेकर नगर पंचायत रिवालसर के सभागार में नगर पंचायत की अध्यक्षा शकुंतला देवी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें नगर पंचायत के पार्षदों ,रिवालसर के गणमान्य लोगों के अलावा सभी विभागों के कर्मचारियों व अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में इस बार मेले के बेहतर आयोजन को लेकर रिवालसर व आस पास की लगती पंचायतो के पंचायत प्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जायेगा । नगर पंचायत के पूर्व उपाध्याय व पार्षद कश्मीर सिंह ने बताया कि बैशाखी मेले को जिला स्तरीय करवाने के लिए प्रदेश सरकार से मामले को उठाया जाएगा । रिवालसर का बैशाखी मेला बहुत प्राचीन होने के साथ ही इसका धार्मिक महत्व है । हिन्दू व सिख समुदाय के लोग बड़ी सँख्या में भाग लेते है । मेले के उदघाटन व सम्मापन समारोह में प्रदेश सरकार के मंत्रियों को बुलाया जाएगा । मेले के शुभारम्भ पर 13 अप्रैल को लोमश ऋषि की पालकी के साथ जलेब निकाली जाएगी । जलेब में रिवालसर गुरुद्वारा साहिब ,रिवालसर क्षेत्र के देवी देवता ,के अलावा बड़ी सँख्या में लोग शिरकत करेंगे । मेले का सम्मापन 16 अप्रैल को छिंज प्रतियोगिता के साथ किया जाएगा । रिवालसर झील में मेले के दौरान फीस फीडिंग रोकने के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे । इस मौके पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष कमल गुप्ता, पार्षद लाभ सिंह ठाकुर, चेतराम ,ग्राम पंचायत लोअर रिवालसर की प्रधान कौशल्या देवी,पूर्व अध्यक्षा व पार्षद रीता देवी, पार्षद शकुंतला देवी सहित कई गणमान्य उपस्थित थे ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें