फ़ॉलोअर

रविवार, 30 अप्रैल 2023

कैच द रेन अभियान के तहत बल्ह क्षेत्र के जाग्रति महिला मंडल राष्ट्रीय जल जीवन मिशन जल की शपथ ली।

कैच द रेन अभियान के तहत बल्ह क्षेत्र के जाग्रति महिला मंडल  राष्ट्रीय जल जीवन मिशन जल की शपथ ली।


BHK NEWS HIMACHAL 


 मंडी कोठी गैहरी अजय सूर्या :- नेहरू युवा केंद्र मंडी के सौजन्य से चल रहें कैच द रेन अभियान के तहत बल्ह क्षेत्र के जाग्रति महिला मंडल सरध्वार,एकता महिला मंडल चौकी (ठारा )और अम्बिका महिला मंडल गैहरी, नैणा महिला मंडल कोठी गैहरी ने राष्ट्रीय जल जीवन मिशन जल की शपथ ली। सभी महिला मण्डलों ने कैच द रेन की शपथ ली तथा पानी की वाबड़ियों को भी साफ किया और यह संदेश दिया कि अपने परिवारजनों, मित्रों और पड़ोसियों को भी इसके विवेकपूर्ण उपयोग और उसे व्यर्थ नहीं करने के लिए प्रेरित करेंगे। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी सचिन सकलानी ने बताया आने वाले समय में जिस तरह से प्रतिदिन जल घट रहा है, लोगों को जल संरक्षण के लिए जागरूक होना अति आवश्यक है। कैच द रेन अभियान को सफल बनाने के लिए युवा मंडल और महिला मंडल के सहयोग से लोगों जागरूक करवाएंगे। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी सचिन सकलानी, महिला मंडल प्रधान सरिता ठाकुर ,चंपा, नेहा, दुर्गा देवी , वार्ड पंच दीपिका,और अन्य महिला मंडल सदस्य मौजूद रहें।







कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें