हिमाचल प्रदेश मैडिकल रिपरजैन्टेटिव एशोसिएशन, मण्डी इकाई का वार्षिक अधिवेशन समारोह कॉमरेड ताराचन्द भवन, मण्डी हि.प्र. में आयोजित
यादविंदर कुमार नेरचौक: आज दिनांक 23 अप्रैल 2023 को हिमाचल प्रदेश मैडिकल रिपरजैन्टेटिव एशोसिएशन, मण्डी इकाई का वार्षिक अधिवेशन समारोह कॉमरेड ताराचन्द भवन, मण्डी हि.प्र. में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मण्डी ईकाई के लगभग सभी सदस्यों ने भाग लिया। इस अधिवेशन का शुभारम्भ प्रदेशाध्यक्ष कामरेड हुक्म शर्मा ने किया। इस अवसर पर मण्डी ईकाई के सदस्यों के अलावा एच.पी.एम.आर.ए. के प्रदेश पदाधिकारीयों ने भी भाग लिया। इस अधिवेशन के दौरान समारोह को सम्बोन्धित करते हुए कामरेड हुक्म शर्मा ने सदस्यों को वर्तमान परिस्थितियों में श्रमिक वर्ग के समक्ष आ रही चुनौतियों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया व सभी सदस्यों से अपील की कि इन चुनौतियों का सामना करने के लिए सदस्यों को एकजुट होकर श्रमिक वर्ग आन्दोलन को बल प्रदान करने का आवहान किया। इस अवसर पर ईकाई सचिव सन्तोष ठाकुर व कोषाध्यक्ष प्रवीण ठाकुर ने अपनी वार्षिक रिर्पोट प्रस्तुत की जिसपर सभी सदस्यों ने विस्तार से चर्चा की। इस अधिवेशन में एच.पी.एम.आर.ए. मण्डी ईकाई के सभी सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार व दवा कम्पनीयों को अगाह करते हुए देश व प्रदेश में कार्यरत सभी दवा प्रतिनिधियों की विभिन्न मांगों के समर्थन में अपनी आवाज बुलन्द की। दवा प्रतिनिधियों की मांगे इस प्रकार से हैं:-
पुराने श्रम कानूनों का संशोधन कर उन्हें श्रम कोड में परिवर्तित न किया जाए।
श्रम कानूनों का सख्ती से पालन हो।
जीवन रक्षक दवाईयांे पर से राजस्व कर खत्म किया जाए।
दवा प्रतिनिधियों के काम के 8 घण्टे निश्चित किए जाएं।
सेल्स प्रमोशन इम्पलाईज़ एक्ट (एस.पी.एक्ट 1976) का सख्ती से पालन हो।
इस अवसर पर जिला की नई कार्यकारिणी का चुनाव भी किया गया। कार्यक्रम के अन्त पर एच.पी.एम.आर.ए. के प्रदेश महासचिव जगदीश ठाकुर ने भी अधिवेशन को सम्बोधिंत किया।
नई कार्यकारिणी इस प्रकार से है:-
प्रधान -
उप-प्रधान - 1. 2.
सचिव
सयुंक्त सचिव - 1. 2.
कोषाध्यक्ष
कार्यकारिणी सदस्य:-

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें