फ़ॉलोअर

रविवार, 23 अप्रैल 2023

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में नहीं बुलाए जाने से नाराज बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गाँधी

 मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में नहीं बुलाए जाने से नाराज बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गाँधी





मंडी अजय सूर्या


आज माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी का बल्ह प्रवास हुआ इस कार्यक्रम के तहत मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक में मेडिकल कॉलेज एवं प्रशासन द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया परंतु प्रशासन ने सरकार के दबाव में आकर बल के विधायक श्री इंद्र सिंह गांधी जी को इस कार्यक्रम में कोई भी बुलावा या सूचना नहीं दी गई इससे नाराज होकर विधायक ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए कहा की सभी प्रशासनिक अधिकारी कांग्रेस के दमनकारी नीति के कारण डरे हुए हैं वह कांग्रेस के वार्ड मेंबर प्रधानों को इन कार्यक्रमों में बुला रहे हैं जबकि जिसे जनता ने चुना हुआ है तथा विधानसभा में भेजा है उनको ना बुलाने का दबाव बनाया जा रहा है मैं संविधानिक पद पर हूँ इसे मैं अपना अपमान मानता हूँ और यह घटना लोकतंत्र की हत्या है इस बारे में विधायक जी ने बताया कि मुझे आज ही समाचार पत्र द्वारा यह ज्ञात हुआ कि माननीय मुख्यमंत्री जी बल्ह के प्रवास पर आ रहे हैं तो उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में वह मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम में जाना चाहते थे जहां पर उन्होंने आउट सोर्स जो निकाले गए हैं वह कुछ शिक्षा संस्थान व अन्य जो बंद किए गए हैं इस संदर्भ में मांग पत्र भी दिया जाना था परंतु अब यह शिमला में है जो उन्होंने प्रशासन को सूचित किया है कि आप अपने कर्तव्य सही ढंग से अपनाएं इसी प्रकार प्रशासन कांग्रेस सरकार दमनकारी नीति अपनाती रहेगी तो मुझे अनशन पर बैठ कर सरकार को जगाना होगा 'उपरोक्त घटना में निर्धारित प्रोटोकॉल और नियमों का सीधा-सीधा उल्लंघन है बल्ह की जनता का जिम्मेदार जनप्रतिनिधि होने के नाते यह मेरे विशेष अधिकार का भी हनन है, इसलिए मैं,राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव ला रहा हूं.'




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें