मंडी अजय सूर्या
ब्यूरो रिपोर्ट
सिखों के पाचंवे गुरू अर्जुन देव का 417वां शहीदी दिवस
मंडी में सिख समुदाय के लोगों ने लगाई छबील
ठंडा शर्बत पिलाकर बुझाई राहगीरों की प्यास
शहीदी दिवस पर बांटा गया कढ़ा और चना प्रसाद
BHK NEWS HIMACHAL
सिखों के पाचंवे गुरू अर्जुन देव का 417वां शहीदी दिवस सिख समुदाय द्वारा चना प्रसाद और शर्बत वितरण कर माया गया। मंडी शहर में भी गुरू गोबिंद सिंह प्रबंधन कमेटी मंडी द्वारा छबील का आयोजन किया गया। शर्बत पीकर लोगों ने भी चिलचिलाती गर्मी से राहत पाई।
.गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस पर गुरू गोबिंद सिंह प्रबंधन कमेटी मंडी द्वारा राहगीरों को शर्बत पिलाकर उनकी प्यास बुझाई गई। गुरु अर्जन देव जी ग्यारह सिख गुरुओं के पांचवें गुरु थे। गुरु अर्जन देव के द्वारा किए गए सबसे महत्वपूर्ण काम में से एक था “आदि ग्रंथ” का संकलन। उनके 417वां शहीदी दिवस पर मंडी शहर में लोगों को शर्बत पिलाया गया, चना और हलवा भी खिलाया गया।
गुरू गोबिंद सिंह प्रबंधन कमेटी मंडी के उपप्रधान गुर चरण सिंह ने बताया कि .गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस पर ठंडे मिठे पानी और कढ़ा चना प्रसाद लोगों को खिलाया गया। उनहोने बताया कि जहांगीर गुरु की बढ़ती लोकप्रियता को पसंद नहीं करता था। गुरु के शीश पर गर्म-गर्म रेत डाली गई। जब उनका शरीर अग्नि के कारण बुरी तरह झुलस गया तब उन्हें ठंडे पानी वाले रावी दरिया में नहाने के लिए भेजा गया, जहां गुरु का पावन शरीर रावी में मिल गया।
वही बल्ह के डडौर में चंडीगढ़ मनाली फोरलेन पर भी सिख समुदाय द्वारा छबील लगाई गई। इस दौरान गाड़ी रोककर मुसाफिरों को ठंडा शर्बत पिलाया गया और चना हलवा भी बांटा गया।
बाइर्ट...बाबा शीतल सिंह
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें